9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार : जातिगत 'रंग' में रंगी नीतीश की राजनीति? प्रशांत किशोर ने...

बिहार : जातिगत ‘रंग’ में रंगी नीतीश की राजनीति? प्रशांत किशोर ने खोली पोल

Published on

बेगूसरायः

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर आरक्षण नीति को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति और चुनावी फायदे के लिए समाज में जातियों का वर्गीकरण किया है। प्रशात किशोर ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने वोट पाने के लिए तांती-तंतवा समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की घोषणा की, लेकिन केंद्र सरकार से गुहार नहीं लगाई। नतीजा यह हुआ कि तांती-तंतवा जाति फिर से ईबीसी सूची में शामिल हो गई। प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी कभी जाति आधारित राजनीति पर विश्वास नहीं करती है।

जातियों का वर्गीकरण बदलना राजनीति का हिस्सा
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की आरक्षण नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जातियों का वर्गीकरण बदलना उनकी राजनीति का एक तरीका रहा है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के समय की अनुसूची 1 सूची का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इस सूची में आज 23 नई जातियां जोड़ी गई हैं. किशोर ने आगे बताया कि अनुसूची 2 की जातियों को अनुसूची-1 में डालना या अनुसूची-1 की जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देना, यह सब नीतीश कुमार की राजनीति का हिस्सा रहा है। अनुसूची एक तरह की लिस्ट होती है जिसमें जातियों के नाम होते हैं. राज्य सरकार इस लिस्ट में बदलाव कर सकती है।

केंद्र सरकार पर ही सबकुछ निर्भर
हालांकि, संविधान के अनुसार राज्य सरकार सिर्फ ओबीसी, अनुसूचित जाति या जनजाति की सूची में नाम प्रस्तावित कर सकती है. लेकिन, किसी जाति को दर्जा देना है या नहीं, यह पूरी तरह केंद्र सरकार के हाथ में है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...