5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबिहार: पत्रकार विमल यादव मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी...

बिहार: पत्रकार विमल यादव मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

Published on

पटना,

बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें चार आरोपी अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें दो आरोपी पत्रकार विमल की हत्या करने में शामिल थे. इस गिरफ्तारी को लेकर कुछ ही देर में एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे.

गिरिराज का नीतीश सरकार पर हमला
पत्रकार विमल की हत्या को लेकर नीतीश सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का ‘मुंगेरीलाल का हसीन सपना ‘ बिहार के लिए एक दुःस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है. हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.’

अशोक चौधरी ने किया सरकार का बचाव
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विपक्ष के आरोपों पर बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घटना हुई है मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया है. यह दुखद घटना है, माननीय नीतीश कुमार की यूएसपी है कैसे हम आमजन को सुरक्षित रखें. उन्होंने कहा कि किन परिस्थितियों में बिहार नीतीश कुमार को मिला था और आज का बिहार क्या है.

उन्होंने कहा, घटना के पीछे कौन है किस नियति से हत्या की गई है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. सरकार ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे में बंद कर जेल भेजने का काम करती है सरकार ना ही किसी को बचाने का काम किया है ना ही किसी को खुली छूट देने की. वहीं भाजपा के नेता संजय जयसवाल द्वारा यह कहा जाना कि जिस तरह बिहार में हत्याएं हो रही है बिहार के हालात पाकिस्तान जैसे हैं .

तेजस्वी का अजब बयान
वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेतुका ने बयान दिया है. तेजस्वी यादव कहते हैं जिस पत्रकार की हत्या हुई है वह वाकई दुखद है और मुख्यमंत्री जी ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा है कि जो भी अपराधी हो उसके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी. लेकिन इतना कहने के बाद तुरंत तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से ज्यादा अपराध तो दिल्ली में हो रहा है जहां देश के प्रधानमंत्री बैठे हैं. तेजस्वी ने कहा कि क्राइम रिकॉर्ड के मामले अगर देखें तो दिल्ली से ज्यादा कहीं अपराध नहीं है.

सुबह साढ़े चार बजे बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
बता दें कि शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब बदमाशों ने पत्रकार विमल के घर का दरवाजा खटखटाया तो वो गेट खोलने बाहर निकले. जैसे ही दरवाजा खुला बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया.

गोलियों की आवाज सुनकर विमल की पत्नी पूजा देवी बाहर निकलीं तो पति लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे. इसके बाद उन्होंने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया. लोगों ने फौरन रानीगंज थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल को अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...