8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबिहार: होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंद गया ट्रक, 8...

बिहार: होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंद गया ट्रक, 8 की मौके पर ही मौत

Published on

हाजीपुर,

बिहार के हाजीपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक हाइवे के किनारे लाइन होटल में घुस गया. बुधवार को हुए इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह हादसा तब हुआ, जब सड़क किनारे एक होटल में बैठे कुछ लोग खाना खा रहे थे. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक हाइवे छोड़ होटल में जा घुसा. हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की जान चली गई. इस दुर्घटना में 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक लखेंद्र रौशन भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि इन लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है. घायलों का इलाज प्राथमिक हॉस्पिटल पातेपुर में हो रहा है. सिविल सर्जन से बात हुई है. घायलों की हरसंभव मदद की जाएगी.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...