10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यबिहार: कौन हैं IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत? जिसने भीड़ के सामने की...

बिहार: कौन हैं IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत? जिसने भीड़ के सामने की बीजेपी सांसद की ‘बोलती बंद’, जानिए

Published on

पटना

दरभंगा में एम्स का निर्माण होना है। दरभंगा के शोभन में बनने वाले इस एम्स का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, संयुक्त सचिव संजय सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर भी मौजूद रहे। बातचीत हो रही थी, तभी गोपालगंज ठाकुर ने कोई बात कही तो आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत ने हंसते हुए उन्हें जवाब दे दिया। प्रत्यय अमृत ने कहा- ‘आप ही यहां पर एम्स बनने का विरोध कर रहे थे।’

दरभंगा सांसद और आईएएस अधिकारी के बीच यूं शुरू हुई बात
दरअसल दरभंगा के शोभन में एम्स बनना था। इसका सांसद गोपाल जी ठाकुर विरोध कर रहे थे। गोपाल जी ठाकुर चाहते थे कि दरभंगा एम्स का निर्माण डीएमसीएच परिसर में ही हो। इसी को लेकर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रत्यय अमृत के सामने कहा- ‘जब हम सीएमओ में जाते थे तब अमित खरे साहब मिलते थे। वो कहते थे कि जब तक प्रत्यय नहीं कहेगा तब तक आपका एम्स नहीं होगा। उसको पकड़िए तो आपका एम्स होगा।’

इतना सुनते ही प्रत्यय अमृत ने जवाब देकर सांसद की बोलती बंद कर दी। प्रत्यय अमृत ने कहा- ‘आप जानते हैं वो किस संदर्भ में ये बात बोले, आप डीएमसीएच के लिए जाकर बोलते थे। और हम इधर (शोभन) के लिए बोलते थे। तब वो (अमित खरे) बोले।’ इतना सुनते ही सभी ठहाके लगाकर हंस पड़े।

कौन हैं आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत
मूल रूप से गोपालगंज के रहने वाले प्रत्यय अमृत बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में बिहार के स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव हैं। अपने करियर में, उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, प्रत्यय ने कई नई पहल कीं। कटिहार के डीएम के रूप में उन्होंने जिला अस्पताल के लिए सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (पीपीपी) मॉडल लागू किया। छपरा में डीएम के रूप में, उन्होंने सोनपुर पशु मेले में अश्लीलता पर रोक लगाई। साथ ही सिनेमाघरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया। प्रत्यय ने अपने आईएएस प्रशिक्षण के दौरान दुमका में आदिवासी भाषा संताली भी सीखी। अमृत ने सिमडेगा में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में दूरदराज के गांवों में जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया।

प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार
अमृत नवंबर 2001 से अप्रैल 2006 तक नई दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। उन्होंने बिहार में काम करने के लिए निर्धारित समय सीमा से छह महीने पहले ही इसे बीच में ही छोड़ दिया। प्रत्यय अमृत भारत के एकमात्र आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें भारत सरकार ने 2011 में लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में चुना था।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...