13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यबिहार: कब्रिस्तान में किसने लगाई आग? कर्बला के मेन गेट में भी...

बिहार: कब्रिस्तान में किसने लगाई आग? कर्बला के मेन गेट में भी तोड़फोड़, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

Published on

औरंगाबाद:

बिहार के औरंगाबाद में असमाजिक तत्वों ने सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि, वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। नावाडीह मोहल्ले में कब्रिस्तान में आग लगाने का मामला सामने आया है। रामनवमी को लेकर पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर DM, SP समेत दूसरे बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही मामले पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी धैर्य का परिचय दिया और प्रशासनिक अधिकारियों को हरसंभव मदद की बात कही।

कब्रिस्तान में किसने लगाई आग?
दरअसल, असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात कब्रिस्तान के अंदर एक इमारत के गेट की दीवार में तोड़फोड़ की, जिससे आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कब्रिस्तान में कई कब्रों के ऊपर चढ़ाए गए चादरों में आग लगा दी गई। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ कब्रिस्तान में जमा हो गई। सभी ने असामाजिक तत्वों की इस करतूत की निंदा की।

घटना की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद सदर के एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय और औरंगाबाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकरियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इस तरह की करतूत को अंजाम देने की वजह जानने की कोशिश की। इसके बाद एसडीपीओ ने कब्रिस्तान परिसर स्थित एक शेड में मुसलमानों के साथ बैठक की।

पुलिस-प्रशासन की टीम मुस्तैद
पुलिस अफसर ने आश्वस्त किया कि असामाजिक तत्वों को चिंहित कर उनसे सख्ती से निपटेगी। शीघ्र ही उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। बैठक में मुसलमानों ने भी धैर्य, शांति और सौहार्द्र का परिचय दिया। सभी ने माना कि ये करतूत असामाजिक तत्वों की है, जिसे किसी खास उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। हम असामाजिक तत्वों को उनके मंसूबें में कामयाब नहीं होने देंगे। शहर में हमलोग मिलजुल कर रहे हैं। आगे भी रहेंगे और मिल्लत की तहहजीब पर आंच नहीं आने देंगे।

इस घटना की मुसलमानों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की निंदा करते हुए कब्रिस्तान कमेटी के सदर सैयद गुलाम मखानी उर्फ हक्कू ने कहा कि ये घटना बेहद निंदनीय है। पुलिस जितनी जल्दी हो सके घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करे और उनके नापाक मंसूबों को सभ्य समाज के सामने लाए। उनकी सभी से अपील हैं कि शांति-सौहार्द्र बनाए रखे। किसी तरह की अफवाहबाजी से दूर रहें।अफवाहों पर ध्यान न दे।

मुर्दों से किस बात की दुश्मनी?
मुमताज अहमद जुगनू ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर असामाजिक तत्वों की सोच पर गुस्सा भी आता है और हंसी भी आती है। उन्होंने कहा कि जिंदों से किसी बात को लेकर दुश्मनी हो सकती है लेकिन मुर्दों से किस बात की दुश्मनी। वे तो दुनिया से कब के जा चुके हैं। क्या मुर्दों ने उनका कुछ बिगाड़ा है, जो वे उनसे दुश्मनी निकाल रहे हैं और उनकी कब्रों को जला रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...