20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपटना एयरपोर्ट पर फिर हुआ बर्ड हिट, बाल-बाल बची 130 यात्रियों की...

पटना एयरपोर्ट पर फिर हुआ बर्ड हिट, बाल-बाल बची 130 यात्रियों की जान

Published on

पटना

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हो गई। एयरपोर्ट पर ये डरा देने वाली घटना मंगलवार दिन में देखने को मिली। बताया जा रहा कि गो-एयर की बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट G8 274 लैंडिंग के समय पक्षी से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। फ्लाइट को भी खास नुकसान नहीं हुआ है। गनीमत ये रही कि बर्ड हिट के बावजूद भी फ्लाइट की सकुशल लैंडिंग हो चुकी थी।

विमान में सवार थे 130 यात्री
पटना एयरपोर्ट पर जब बर्ड हिट की घटना हुई तब फ्लाइट में 130 यात्री सवार था। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लैंडिंग के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर सकुशल उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार, विमान को कुछ नुकसान हुआ है, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ठीक करने में जुटी है।

जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर फिर हुआ बर्ड हिट
ये कोई पहली बार नहीं है जब विमान में बर्ड हिट की घटना सामने आई है। इससे पहले भी कई बार पक्षियों की वजह से विमान को नुकसान हुआ है। हालांकि इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी लगातार पटाखों के इस्तेमाल और आस-पास खाने-पीने के सामानों की बिक्री पर रोक की गुजारिश कर चुका है। एयरपोर्ट से सटे चिड़ियाघर होने की वजह से भी अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं।

जब बर्ड हिट के बाद फ्लाइट से निकलने लगा था धुआं, मच गया था हड़कंप
इससे पहले 19 जून 2022 को भी पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हुई थी। दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की इस फ्लाइट की बाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी मिली थी कि फ्लाइट संख्या SG-723 पटना से दिल्ली के लिए टेक ऑफ किया था, इसी दौरान इंजन में अचानक आग लग गई। बर्ड हिट की वजह से ऐसा हुआ था। उस समय फुलवारी शरीफ में कुछ लोगों ने विमान से धुआं निकलते हुए देखा। तुरंत ही इसकी सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी, जिसके बाद फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट बुलाया गया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this