14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी और कांग्रेस... दोनों राजनीतिक दलों के बैंक बैलेंस में कितना अंतर?...

बीजेपी और कांग्रेस… दोनों राजनीतिक दलों के बैंक बैलेंस में कितना अंतर? ये जानकारी आई सामने

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास 31 मार्च, 2024 तक 7,113.80 करोड़ रुपये की नकदी और बैंक बैलेंस था जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास 857.15 करोड़ रुपये की धनराशि थी। निर्वाचन आयोग को मुहैया कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने वर्ष 2023-24 के दौरान 1,754.06 करोड़ रुपये खर्च किए, जो 2022-23 में खर्च किए गए 1,092 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत अधिक है। इसकी तुलना में कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में उसने 192.56 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लोकसभा चुनाव की घोषणा 16 मार्च 2024 को हुई थी।

निर्वाचन आयोग को वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को 2023-24 के दौरान चुनावी बॉन्ड व्यवस्था के माध्यम से 1,685.69 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ, जबकि उसके पिछले वर्ष यह 1294.15 करोड़ रुपये था। सत्तारूढ़ दल ने वर्ष के दौरान 2,042.75 करोड़ रुपये का अन्य चंदा भी प्राप्त किया जबकि उसके पिछले वर्ष 2022-23 में उसे 648.42 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ था।

आयोग को दी गयी ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान कुल 1,225.11 करोड़ रुपये का धन प्राप्त किया, जिसमें चंदा, दान और अंशदान के माध्यम से मिले 1129.67 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसमें 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान चुनावी बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त 828.36 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था पर रोक लगा दी थी।

पिछले वित्त वर्ष भाजपा ने विज्ञापनों पर 591 करोड़ रुपये खर्च किए जिनमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 434.84 करोड़ रुपये और प्रिंट में 115.62 करोड़ खर्च किए गए। सत्तारूढ़ दल ने विमान/हेलीकॉप्टरों पर 2023-24 के दौरान 174 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में 78.23 करोड़ रुपये खर्च किए और अपने उम्मीदवारों को 191.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 207.94 करोड़ रुपये और मुद्रित सामग्री पर 43.73 करोड़ रुपये खर्च किए। विपक्षी दल ने 2023-24 के दौरान विमान/हेलीकॉप्टर पर 62.65 करोड़ रुपये खर्च किए और अपने उम्मीदवारों को 238.55 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान उसने सोशल मीडिया पर 79.78 करोड़ रुपये खर्च किए।

पार्टी ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में यह भी कहा कि उसने 2023-24 के दौरान पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर 49.63 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में उनके द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई भारत जोड़ो यात्रा पर 71.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...