11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यBJP ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा, मोहर्रम पर नजरबंद किए...

BJP ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा, मोहर्रम पर नजरबंद किए गए राजा भइया के पिता क्यों भड़क गए?

Published on

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। मगर इस बार उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह चर्चाओं में हैं। दरअसल प्रशासन ने राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को नजर बंद कर दिया है। नजरबंद होने के बाद कैबिनेट मंत्री और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता ने उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को भाजपा को लेकर तल्ख टिप्पणी की है।

कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया शेखपुर आशिक में मोहर्रम के दिन भंडारे को लेकर शनिवार को नजरबंद रहे। उनके घर के बाहर खाकी का पहरा रहा। शाम करीब सवा चार बजे अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक पोस्ट कर भाजपा को घेरा।

हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा-उदय प्रताप सिंह
उदयप्रताप सिंह ट्वीट कर लिखा है कि लगभग नौ वर्ष पहले विभाजित हिंदू कम से कम इतने एकजुट हुए कि उन्होंने एक ऐसी पार्टी का चुनाव किया। वे एक हिंदू पार्टी मानते थे और उस पार्टी ने जो किया वह हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपना और अपने कट्टर दुश्मनों को खुश करना था।

मोहर्रम पर रहा चप्पे-चप्पे पर पहरा
इस ट्वीट के बाद उनके समर्थन में लोगों ने री ट्वीट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को डीएम प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, एसपी सतपाल अंतिल कुण्डा के शेखपुर आशिक गांव पहुंचे। आसपास के गांवों में चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा रहा। ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की गई

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...