24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी ने आज संसद भवन को कलंकित किया , खरगे के घुटने...

बीजेपी ने आज संसद भवन को कलंकित किया , खरगे के घुटने में चोट लगी… प्रमोद तिवारी का आरोप

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, आज संसद भवन को कलंकित किया है, लोकतंत्र की हत्या की है भारतीय जनता पार्टी ने। पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष प्रदर्शन कर रहा है मकर द्वार के सामने। प्रदर्शन जब विरोधी दल के करते हैं तो रास्ता दे देते हैं कि जिन्हें संसद में जाना हो वो जाए। लेकिन अब संसद भवन में इसे (आंबेडकर की तस्वीर) भी नहीं दिखा सकते, रोका जाता है। आज डंडों में लगाकर सत्ता पक्ष के लिए लोग इसको (आंबेडकर की तस्वीर) डंडों में लगाकर आए। आप देख सकते हैं। हम लोग संसद में जा रहे थे लेकिन उन्होंने गेट रोक दिया। जब हम लोकसभा और राज्यसभा सांसद जा रहे थे तो पूरा घेराबंदी करके भाजपा के पुरुष सदस्यों ने रोका…मल्लिकार्जुन खरगे गिर गए, उनके घुटने पर चोट लगी। …ये ऐसी घटना कर रहे थे जैसे आतंकवादी करते हैं।

बीजेपी सांसद संसद में डंडा लेकर पहुंचे, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का आरोप
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, हम अडानी मुद्दे को लेकर रोजाना यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बाबा साहेब आंबेडकर के खिलाफ अमित शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मार्च कर रहे थे। मकर द्वार पर बीजेपी सांसद डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। संसद में डंडा लेकर आने की इजाजत कैसे दी गई। मकर द्वार पर हम पर हमला हुआ। हमारे कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नीचे गिर गए और उनके चोट लगी।

हम बीजेपी के जाल में नहीं फंसेंगे: कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “हम उनके (भाजपा) जाल में नहीं फंसने वाले हैं। अब देश के सामने एक ही सवाल है कि देश के गृह मंत्री महान अंबेडकर जी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?…आप हमें गिरफ्तार कर सकते हैं। आप हमारे खिलाफ FIR दर्ज कर सकते हैं लेकिन हम बार-बार यही सवाल पूछेंगे और यही मांग करेंगे कि अमित शाह इस्तीफा दें और माफी मांगें…”

बता दें कि कांग्रेस की महिला सांसद भी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जा रही हैं. कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एसीपी ऑफिस भी पहुंचा है. कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी डीसीपी ऑफिस पहुंच गया है. इससे पहले से ही बीजेपी के सांसद डीसीपी ऑफिस में मौजूद हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...