13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यएमपी की 125 और छत्तीसगढ़ की 30 सीटों को लेकर टेंशन में...

एमपी की 125 और छत्तीसगढ़ की 30 सीटों को लेकर टेंशन में बीजेपी? चुनाव के लिए पहली बार बदली रणनीति

Published on

रायपुर

बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कमजोर सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। पहली बार चुनाव से करीब तीन महीने पहले ही बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी। बुधवार रात को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मीटिंग में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। जिसके बाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही बाकी चुनावी राज्यों के लिए भी इसी तरह सीईसी की मीटिंग हो सकती हैं।

इस साल के मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव होने हैं। आम तौर पर चुनाव के ऐलान के बाद जब नामांकन की तारीख नजदीक होती है तब बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति मीटिंग कर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करती है। लेकिन इस बार काफी पहले ही सीईसी की मीटिंग कर उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया। बीजेपी ने कमजोर मानी जा रही सीटों पर पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं ताकि वहां तैयारी का ज्यादा वक्त मिल जाए।

कितनी सीटों को कमजोर मान रही है बीजेपी
बीजेपी ने सभी चुनावी राज्यों में सीटों को ए, बी, सी, डी चार कटैगरी में बांटा है। ए कटैगरी में वो सीटें हैं जहां बीजेपी आसानी से जीतती रही है। बी कैटेगरी में वे सीटें हैं जहां बीजेपी कभी हारी, कभी जीती। सी कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया हैं जिन पर बीजेपी दो बार से ज्यादा हारी है। डी कैटेगरी में वे सीटें हैं जहां बीजेपी कभी नहीं जीती है। बीजेपी मध्य प्रदेश में करीब 125 और छत्तीसगढ़ में करीब 30 सीटों को कमजोर मान रही हैं। हो सकता है कि बाकी कमजोर सीटों पर भी बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दे।

छत्तीसगढ़ सीएम की सीट से भतीजे को टिकट
बीजेपी ने गुरुवार को छत्तसीगढ की 21 सीटों और मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। दोनों राज्य की लिस्ट में 5-5 महिलाओं को टिकट दए गए हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की पाटन सीट से बीजेपी ने उनके भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। पहले भी भूपेश बघेल और विजय बघेल चुनावी जंग में आमने सामने रहे हैं। 2008 विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया था। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराया। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विजय बघेल को उम्मीदवार नहीं बनाया। विजय बघेल अभी सांसद हैं।

राजस्थान में चुनाव प्रबंधन कमिटी और संकल्प पत्र कमिटी बनाई
बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन कमिटी और संकल्प पत्र कमिटी भी बना ली है। इन दोनों ही कमिटी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। राजे की भूमिका के बारे में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता प्रचार करेंगे। संकल्प पत्र कमिटी की कमान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दी गई है। चुनाव प्रबंधन कमिटी की जिम्मा पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को दिया है। संकल्प पत्र कमिटी में राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी और राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाया गया है।

चुनाव प्रबंधन कमिटी में 25 सदस्य हैं। इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह लखावत, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व सूचना आयुक्त सीएम मीणा सह संयोजक और कन्हैया लाल बैरवाल सह संयोजक होंगे। अभी चुनाव प्रचार समिति का ऐलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि उसमें वसुंधरा राजे को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...