10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिपार्टी विद डिफरेंस है बीजेपी, कांग्रेस वाली गलतियां न करे... गडकरी की...

पार्टी विद डिफरेंस है बीजेपी, कांग्रेस वाली गलतियां न करे… गडकरी की दो टूक लेकिन ऐसा कहा क्यों?

Published on

पणजी

बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गोवा में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि पार्टी को कांग्रेस जैसी गलतियों से बचने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होगा तो फिर कांग्रेस और बीजेपी में फर्क नहीं रह जाएगा। गडकरी ने कहा कि बीजेपी एक अलग पार्टी है। इसीलिए उसने बार-बार मतदाताओं का विश्वास जीता है, लेकिन उन्होंने भगवा पार्टी को कांग्रेस द्वारा अतीत में की गई गलतियों को दोहराने के प्रति आगाह किया, जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।

तो कोई फायदा नहीं होगा
गडकरी ने कहा कि अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती रही है, तो उनके जाने और हमारे आने का कोई फायदा नहीं है। यह टिप्पणी बीजेपी के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने के एक महीने से अधिक समय बाद आई है। गडकरी पणजी के पास गोवा बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसमें पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य नेता शामिल हुए। नितिन गडकरी की गिनती बीजेपी के उन नेताओं में होती है जो तमाम मंचों पर साफगोई से अपनी बात रखते हैं।

भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है
गडकरी ने जोर देकर कहा कि हमें (बीजेपी को) भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक योजना होनी चाहिए। पड़ोसी महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने तर्क दिया कि उनके गृह राज्य में जाति के आधार पर राजनीति करने का चलन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने इस चलन को न अपनाने का फैसला किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति (जात-पात) में शामिल नहीं होऊंगा। जो करेगा जाट की बात, उसको कसके लाठ पड़ेगी। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं। इसमें गोवा की दो सीटों में बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। एक सीट कांग्रेस को मिली थी। नितिन गडकरी नागपुर से तीसरी बार जीते हैं।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...