21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'BJP तो गायब है... ना CM फेस है और ना टीम', दिल्ली...

‘BJP तो गायब है… ना CM फेस है और ना टीम’, दिल्ली में सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बोले केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 38 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही AAP ने दिल्ली में सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. सभी सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी तो गायब है, उसके पास न तो सीएम फेस है और न ही टीम है.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति और एक ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ. उनसे पूछो पांच साल क्या किया तो वो जवाब देते हैं- केजरीवाल को खूब गाली दी.

दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि AAP ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है. पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है. हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विजन है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है. पिछले 10 सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को.

सिसोदिया बोले- बीजेपी अब भी भ्रमित
केजरीवाल के साथ ही मनीष सिसोदिया ने भी AAP उम्मीदवारों के ऐलान के बाद बीजेपी पर हमला किया है. सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत से कदम रख दिया है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम जनता के बीच जा रहे हैं, यह मांगने कि हमें 5 और साल दिए जाएं ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, और पानी पर हुए अच्छे कामों को और आगे बढ़ा सकें.

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, बीजेपी अब भी भ्रमित है. न उनके पास कोई मुद्दा है, न कोई नेता, और न ही दिल्लीवालों के लिए कोई उम्मीद. केजरीवाल ही उम्मीद हैं और केजरीवाल ही भरोसा हैं. दिल्ली का विकास और उज्ज्वल भविष्य केवल केजरीवाल जी के साथ ही संभव है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट में प्रमुख चेहरों को उतारा है, जिनमें नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, ओखला से अमानतुल्लाह खान, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक, तिलक नगर से जरनैल सिंह, उत्तम नगर से पोश बालियान (नरेश बालियान की पत्नी), बाबरपुर से गोपाल राय, बुराड़ी से संजीव झा, शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन, बल्लीमारान से इमरान हुसैन और मटिया महल से शोएब इकबाल का नाम शामिल है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...