19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यUP : होली पर गले नहीं लगाया तो बीजेपी नेता को गोली...

UP : होली पर गले नहीं लगाया तो बीजेपी नेता को गोली मारी, मुरादाबाद का वीडियो वायरल

Published on

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने साथियों के साथ युवक को गोली मार रहा है। इस घटना में एक बिजली कर्मी और बीजेपी के बूथ अध्यक्ष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गले मिलने से मना करने पर गोली मारी गई है। बिजली कर्मी की जांघ में और BJP नेता के सिर में चोट आई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

यह घटना कटघर थाना क्षेत्र के वीर शाह हजारी इलाके की है। अक्षय गुप्ता नाम का युवक होली खेलकर घर लौटा था, तभी मुहल्ले के चार युवकों ने उसे घर से बाहर बुलाया। उसी समय अभिषेक नाम का एक युवक तमंचा लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अक्षय की जांघ में जा लगी। बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ छोटू, BJP के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य से होली मिलने आया था। संजय ने उसे गले मिलने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर वापस आया। फिर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जब अक्षय को गोली लगी तो संजय ने उसे रोकने की कोशिश कर रहा था, तब अभिषेक ने तमंचे की बट से संजय के सिर पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अभिषेक दोनों को घायल करने के बाद तमंचा लहराते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही कटघर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी के अनुसार, अक्षय को घर से बुलाया गया था और वे आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई और अक्षय पर गोली चला दी गई।

बीजेपी नेता संजय कुमार आर्य ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि गोली क्यों चलाई गई। मेरा किसी से कोई झगड़ा नहीं है, न ही कोई पुरानी दुश्मनी। उन्होंने बताया कि मुहल्ले के चार युवकों ने उन्हें बुलाया था और वे बातचीत कर रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार, संजय की हालत खतरे से बाहर है। संजय ने बताया कि अभिषेक नशे में था और लोगों से बदतमीजी कर रहा था, इसलिए उन्होंने उसे गले नहीं लगाया और घर जाने के लिए कहा था। इस पर अभिषेक घर से तमंचा लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। जब संजय ने विरोध किया तो अभिषेक ने उनके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...