15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार : जेडीयू के पोस्टर से बीजेपी नेता पूरी तरह गायब, सच...

बिहार : जेडीयू के पोस्टर से बीजेपी नेता पूरी तरह गायब, सच में पलटी मारने वाले हैं नीतीश कुमार?

Published on

गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिस कारण सियासी बवला मच गया है। लोग तो अब ये भी कहने लगे हैं कि खेला हो गया है, बस खरमास तक इंतजार कीजिए। दरअसल, मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा गोपालगंज में आयोजित है। इस प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश गोपालगंज के सिधवलिया आईटीआई का उद्घाटन किया और उसके साथ ही उन्होंने गोपालगंज जिले को कई सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात। लेकिन मुख्यमंत्री के इस प्रगति यात्रा के दौरान जदयू और भाजपा के नेता आमने-सामने खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, जिला समाहरणालय के मेन गेट पर जदयू नेताओं के द्वारा बैनर लगाया गया था। इस बैनर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो था। और साथ ही जदयू के कई नेताओं और मंत्रियों के भी फोटो लगाए गए थे। लेकिन इस पोस्टर में भाजपा के किसी नेता का फोटो तो दूर, देश के प्रधानमंत्री मोदी का भी फोटो नहीं है।

भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा
भाजपा ने इस बैनर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू के नेताओं के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला समाहरणालय के जिस प्रवेश द्वार पर जदयू के नेताओं का पोस्टर लगाया गया है। उसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं के फोटो गायब है। पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय नेतृत्व से इस मामले में जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए के बैठक में भी इसका मामला उठाया जाएगा।

एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं?
हालांकि मीडिया में जैसे ही यह खबर प्रसारित हुई वैसे ही आनन फानन में जिला प्रशासन भी हरकत में आई। बाद में भाजपा के नेताओं के लगे फोटो को भी मेन गेट पर लगाया जा रहा है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है। बहरहाल सीएम की इस प्रगति यात्रा से गोपालगंज को लाखों की सौगात जरूर मिली है। लेकिन पोस्टर वार ने एनडीए में दरार को लेकर हवा दे दी है। अब इसी पोस्टर के बहाने जदयू और भाजपा आमने-सामने खड़ी हो गई है।

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...