4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबीजेपी नेता के बेटे ने नाबालिग से किया रेप, बाप के साथ...

बीजेपी नेता के बेटे ने नाबालिग से किया रेप, बाप के साथ आरोपी भी फरार

Published on

उत्तर चौबीस परगना,

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. बीजेपी नेता के बेटे पर नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगा है.आरोपी के खिलाफ बनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. रेप का आरोपी खुद भी बीजेपी का कार्यकर्ता है.

बता दें कि यह घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के खरुआ राजापुर इलाके की है. नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि नाबालिग घर में अकेली थी. उसी समय मृण्मय सिकदर नाम का एक युवक कमरे में घुसा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. आरोप है कि घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी.

जानकारी के मुताबिक पहले तो घटना को लेकर नाबालिग ने कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उसने मां को पूरी बात बताई. इसके बाद नाबालिग की मां ने रविवार को बनगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और नाबालिग को बनगांव के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उसकी मां ने शिकायत में कहा है कि मृण्मय के पिता मिलन सिकदर बीजेपी नेता हैं, इसलिए बीजेपी मामले को प्रभावित कर रही है. नाबालिग के परिजन घटना को लेकर चिंतित हैं. वहीं रेप का आरोप लगने के बाद से आरोपी मृण्मय और उसका पिता दोनों फरार हैं. परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...