18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में 15 अगस्त से पहले सीएम बदल सकती है बीजेपी! अमित...

कर्नाटक में 15 अगस्त से पहले सीएम बदल सकती है बीजेपी! अमित शाह के दौरे के बाद लग रहीं अटकलें

Published on

बेंगलुरु

बिहार में सत्ता हाथ से जाने के बाद बीजेपी अब कर्नाटक पर फोकस कर रही है जहां अगले साल चुनाव हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कर्नाटक में बीजेपी एक बार फिर अपना सीएम बदल सकती है। हाल ही में कर्नाटक में हुई हत्याएं, खासकर भाजयुमो कार्यकर्ता की हत्या मामले में सीएम बसवराज बोम्मई अपनी ही पार्टी के अंदर निशाने पर हैं। इसके बाद बसवराज बोम्मई का अपना दिल्ली दौरा रद्द करने पर कयासबाजी तेज हो गई। हालांकि उनके करीबियों का कहना है कि सीएम कोविड-19 से संक्रमित थे इसलिए दिल्ली नहीं गए।

कर्नाटक सरकार में नेतृत्व के बदलाव की चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद तेज हो गई। अमित शाह के 3 अगस्त के दौरे पर भी बोम्मई अलग-थलग नजर आए थे। मुख्यमंत्री को 7 अगस्त को नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होना था लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के कारण उन्होंने दौरा रद्द कर दिया। बोम्मई के दिल्ली दौरा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें सीएम पद से हटाया जा सकता है इसलिए वह दिल्ली नहीं गए।

कोविड होने की वजह से नहीं गए दिल्ली
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सीएमओ के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बोम्मई ने इसलिए दौरा रद्द किया क्योंकि पार्टी नेतृत्व उनसे पद छोड़ने के लिए कह सकता है लेकिन यह सच नहीं है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के चलते उन्होंने दौरा रद्द किया।’ कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और मंत्री गोविंद करजोल ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि वे सीएम की रेस में हैं। इस बीच मंत्री उमेश कट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के बदलाव की स्थिति में उनकी भी दावेदारी रहेगी।

15 अगस्त से पहले बदला जा सकता है सीएम
येदियुरप्पा कैंप के करीबी पूर्व विधायक ने कहा कि कर्नाटक का सीएम 15 अगस्त से पहले बदला जा सकता है। पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश गौड़ा ने कहा, पार्टी में बातचीत चल रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले सीएम बदल सकता है।राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, बीजेपी नेतृत्व कर्नाटक में अपनी सरकार को लेकर चिंतित है। नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या और खराब प्रशासन सहित कई मुद्दों के चलते विश्वसनीयता खोने से परेशान है। इसके अलावा पार्टी में कथित तौर पर चल रही गुटबाजी भी चिंता का सबब बन गया है। नेतृत्व को लगता है कि गुटबाजी 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों में बाधा डाल सकती है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....