14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबिहार में BJP के मंत्री बोले- नीतीश के कदम का इंतजार, नहीं...

बिहार में BJP के मंत्री बोले- नीतीश के कदम का इंतजार, नहीं देंगे इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

बिहार में सियासी उलटफेर की आशंकाओं के बीच पटना में सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में बैठकों का दौर चल रहा है. इस बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब तक चुप्पी साधे हुए थी.

जेडीयू के साथ गठबंधन बचाने की कवायदें फेल होती देख अब बीजेपी भी ‘वेट एंड वॉच’ की पॉलिसी अपनाती दिख रही है. बीजेपी के नेता सियासी घटनाक्रम को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे के एक मंत्री ने कहा है कि वे नीतीश कुमार के कदम का इंतजार कर रहे हैं.

बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री ने हम इस्तीफा क्यों दें? हम पहले नीतीश कुमार के कदम का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के कदम के बाद ही हम आगे कोई कदम उठाएंगे. इससे पहले, बीजेपी सूत्रों ने ये जानकारी दी थी कि पार्टी ने नीतीश सरकार में अपने कोटे के मंत्रियों से राज्यपाल को मंत्री पद से इस्तीफा सौंप देने के लिए कह दिया है.

सूत्रों ने कहा था कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में अपने कोटे के मंत्रियों को ये निर्देश दे दिया है कि वे राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करें. नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे के सभी 16 मंत्रियों से राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप देने के लिए भी कह दिया गया है. लेकिन नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री ने ये साफ कर दिया है कि वे इस्तीफा देने नहीं जा रहे.

गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था. जेडीयू और बीजेपी के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही थीं तो वहीं नीतीश कुमार भी केंद्र सरकार के कार्यक्रमों से भी दूरी बनाए हुए थे.

एनडीए गठबंधन के भविष्य पर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे तो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार के नेताओं को साफ ताकीद कर दी थी कि वे गठबंधन को लेकर कोई भी बयान न दें. बीजेपी हाईकमान की ओर से बिहार के नेताओं को ये साफ कह दिया गया था कि गठबंधन से जुड़े सवालों पर बस इतना ही कहें कि सबकुछ ठीक है.

अभी सुबह तक जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक होने का दावा किया था लेकिन इसके बाद सियासी समीकरण तेजी से बदले. कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने नीतीश कुमार के समर्थन का पत्र महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को सौंप भी दिया है.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....