12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यBJP सांसद की इंस्पेक्टर से तीखी बहस, MP ने पूछा- तू कौन...

BJP सांसद की इंस्पेक्टर से तीखी बहस, MP ने पूछा- तू कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता?

Published on

आगरा,

यूपी के आगरा में पुलिस इंस्पेक्टर और भाजपा सांसद के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई. दोनों के बीच हुई हॉट-टॉक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आगरा की फतेहपुरी सीकरी लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की थाना सिकंदरा में तैनात इंस्पेक्टर से कार को लेकर बहस हुई थी. दोनों के बीच जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है.

दरअसल, आगरा के कागारौल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए होने के लिए फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद एवम भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी पहुंचे थे. तभी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर का सांंसद चाहर से कार को लेकर विवाद हो गया.

सांसद और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच हुई तीखी बहस
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें सांसद पुलिस इंस्पेक्टर को हड़काते नजर आ रहे हैं. वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर सांसद के सामने हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है. सांसद इंस्पेक्टर पर और भड़कने लगते हैं तभी इंस्पेक्टर का पारा चढ़ जाता है. वह कहता है कि आप मुझसे ऐसे बात करेंगे क्या, मैं पुलिस वाला हूं. इसी बीच सांसद के साथ मौजूद एक व्यक्ति पुलिस इंस्पेक्टर को दूर लेकर चला जाता है और उसे शांत कराने का प्रयास करता है.

बीजेपी सांसद पुलिस इंस्पेक्टर से पूथते हैं कि कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता है तू ? इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि पुलिसवाला हूं मैं, किसी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं हूं. वीडियो में सांसद और पुलिसकर्मी दोनों ही बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं.

दोनों पक्ष कुछ भी कहने से बच रहे
सांसद और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, इस वीडियो को पुलिस विभाग और सांसद कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...