7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यभाजपा सांसद को मच्छर ने काटा तो रोक दी गई ट्रेन, आनन-फानन...

भाजपा सांसद को मच्छर ने काटा तो रोक दी गई ट्रेन, आनन-फानन में अधिकारियों ने करवाई बोगी की सफाई

Published on

नई दिल्ली

गोमती एक्सप्रेस में सफर कर रहे भाजपा सांसद को मच्छर ने काट लिया, इसकी शिकायत मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी हरकत में आ गए। ट्रेन को एक स्टेशन पर रोका गया, बोगी की सफाई हुई और फिर उसमें छिड़काव किया गया। इसके बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। मामला उत्तर प्रदेश के एटा सांसद से जुड़ा हुआ है।

मच्छर काटने पर रोकी गई ट्रेन
जानकारी के मुताबिक़, एटा से भाजपा सांसद गोमती एक्सप्रेस से सफ़र कर रहे थे, इस दौरान उन्हें मच्छर ने काट लिया। इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से कर दी गई। सांसद को मच्छर काटने की शिकायत मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए। ट्रेन को एक रेलवे स्टेशन पर रोका गया और फिर बोगी की साफ-सफाई करवाई गई, इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

गंदे टॉयलेट और मच्छर काटने की हुई शिकायत
बताया जा रहा है कि 12419 गोमती एक्सप्रेस जो लखनऊ से दिल्ली के बीच चलती है। शनिवार को मान सिंह नाम के यूजर ने लिखा ट्विटर पर शिकायत की कि सांसद जी ट्रेन से सफ़र कर रहे हैं, ट्रेन का टॉयलेट गन्दा है, मच्छर भी काट रहे हैं। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन को रुकवाकर उसकी सफाई करवाई और मच्छर भगाने के लिए स्प्रे किया और फिर ट्रेन को रवाना किया गया।

हालांकि इस बात की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि आम इंसान लगातार गंदे टॉयलेट, पानी की कमी, गंदगी की शिकायत करता रह जाता है, उसे समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है और अंत में सफ़र खत्म हो जाता है। ऐसे में जब भाजपा सांसद का जिक्र कर शिकायत की गई तो ट्रेन को रोक कर सफाई करवाए जाने की खबर सामने आई है।

बता दें कि सफ़र के दौरान किसी भी तरह की मदद के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है, इसके अलावा ट्विटर के जरिये भी आप रेलवे से शिकायत कर सकते हैं। अधिकतर मामलों में कार्रवाई की जाती है, हालांकि कई ऐसे भी यात्री हैं जो शिकायत के बावजूद कार्रवाई ना करने की शिकायत करते हैं। रेलवे से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब जानने के लिए 139 पर कॉल कर सकते है। सुरक्षा, सहायता, शिकायत, पूछताछ या किसी अन्य जानकारी के लिए भी 139 डायल कर आप बात कर सकते है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this