अहमदाबाद
मोरबी के केबल ब्रिज हादसे में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। झूलते हुए ब्रिज की सैर लिए जाने वालों में एक परिवार के कई-कई सदस्य है। मोरबी के इस दु:खद हादसे में जहां एक बच्चे ने अपने माता-पिता को खो दिया है तो वहीं बीजेपी के राजकोट से सांसद मोहन कुंडारिया ने 12 रिश्तेदारों को खोया है। हादसे में कुंडारिया की बहन के जेठ यानी मेरे जीजा के भाई की 4 बेटियों, तीन जमाई और पांच बच्चों की मौत हुई है।
कुंडरिया का है क्षेत्र
मोहन कुंडारिया जिस राजकोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, यह घटना भी उसी क्षेत्र में हुई है। मोरबी जिले की दो विधासभाएं उनके लोकसभा क्षेत्र में आती है। केबल ब्रिज के टूटने के बाद से कुंडारिया मोरबी में ही हैं। हादसे के बाद कुंडरिया का गुस्सा भी फूटा, उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। राजकोट से लगातार दूसरी बार सांसद कुंडारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पास कृषि राज्य मंत्री का दायित्व था। वे राजकोट जिले के टैंकारा विधानसभा क्षेत्र से गुजरात विधान सभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं।
