7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य9 साल के बच्चे को टक्कर मार आगे बढ़ गई BJP सांसद...

9 साल के बच्चे को टक्कर मार आगे बढ़ गई BJP सांसद की गाड़ी, मासूम ने तोड़ा दम

Published on

बस्ती

बस्ती जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। खास बात यह कि आरोप बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी पर लगा है। बताया गया कि सांसद किसी कार्यक्रम में शामिल होने अपनी दो फॉर्च्यूनर कार के साथ जा रहे थे। सदर कोतवाली के हर्दिया पर 9 साल का अभिषेक स्कूल से पढ़ कर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान सांसद के काफिले की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरत की बात है कि हादसे के बाद भी सांसद की संवेदना नहीं जागी, और सांसद की दोनों गाड़ियां, घायल बच्चे को सड़क पर छोड़ आगे बढ़ गईं।

घटना के बाद गंभीर हालत में घायल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रास्ते में मासूम ने अपना दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अभिषेक के साथ हुई घटना का एक-एक पल सीसीटीवी में कैद हो गया है। अभिषेक के पिता ने सांसद हरीश द्विवेदी के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सांसद हरीश की दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों जो की सांसद के नाम पर हैं के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकदमा हुआ दर्ज
इस पूरे मामले पर सीओ आलोक प्रसाद का कहना है की 26 नवंबर को शाम के तीन बजे 9 वर्षीय बालक का एक गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया। जिसको जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया और रास्ते में उस की मौत हो गई। परिजनों ने एक माननीय की गाड़ी से एक्सीडेंट का आरोप लगाया है, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this