24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिबहुत दिनों बाद बैकफुट पर आई BJP, अंबेडकर पर घिरना, भगवा दल...

बहुत दिनों बाद बैकफुट पर आई BJP, अंबेडकर पर घिरना, भगवा दल को पड़ सकता है भारी

Published on

नई दिल्ली

ऐसे समय में जब संसद भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रही है, गृह मंत्री अमित शाह की राज्यसभा में की गई टिप्पणी ने बीजेपी के लिए मानो परेशानी खड़ी कर दी है। संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में संविधान को स्वीकार किए हुए 75 साल के मौके पर चर्चा हुई। चर्चा में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के नेताओं की तरफ से संविधान से लेकर बाबा साहब को याद किया गया। बाबा साहब के योगदान से शुरू हुई बात बाबा साहब के अपमान तक पहुंच गई।

https://x.com/kharge/status/1869362137430126813?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1869362137430126813%7Ctwgr%5E53a1450ec0964d2766af195190becf709f2529d1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Famit-shah-comment-on-baba-sahab-ambedkar-bjp-on-backfoot-will-have-to-pay-heavily%2Farticleshow%2F116442152.cms

राज्यसभा में अमित शाह के बाबा साहब पर बयान को विपक्ष ने पूरी बीजेपी के खिलाफ बड़े मुद्दे के रूप में खड़ा कर दिया। मुद्दा इतना बड़ा हो गया कि पूरी की पूरी बीजेपी बैकफुट पर नजर आने लगी। मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विपक्ष की तरफ से मुद्दा उठाए जाने के बाद पीएम मोदी शाह के समर्थन में उतर गए। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ी। बीजेपी की तरफ से पूरी कवायद से यह साफ जाहिर हो रहा है कि लंबे समय बाद भगवा दल किसी मुद्दे पर पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहा है।

पीएम की तरफ से भी बीआर अंबेडकर को लेकर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए गए। ट्वीट में पीएम मोदी ने अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया से लेकर बीजेपी की तरफ से अंबेडकर के लिए किए गए कामों को को गिनाया गया। पीएम के ट्वीट इस बात को जाहिर कर रहे थे कि पार्टी इस मामले को कितनी गंभीरता से ले रही है। अगर शाह खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कह रहे हैं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया तो मामला वाकई बीजेपी के लिए चिंता का सबब है।

सड़क पर विपक्ष
अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष को मानो बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर एकसुर में बीजेपी की आलोचना करने लगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तो इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर गई। स्थिति यह है कि आम आदमी पार्टी ने तो इसे दिल्ली चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने का फैसला भी कर लिया है। विपक्षी दल तो ‘बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे को बुलंद करने में जुट गए हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बी आर आंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की ‘जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता’ का प्रदर्शन है। टीएमसी प्रमुख ने टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए दावा किया कि यह उन लाखों लोगों का अपमान है जो मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए अंबेडकर की ओर देखते हैं।

चुनाव में मुद्दे को भुनाएगा विपक्ष
दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह इस मुद्दे को दिल्ली की जनता के बीच लेकर जाएगी। पार्टी ने शाह के बयान को लेकर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि जिस संविधान की शपथ लेकर बीजेपी केंद्र की सत्ता में आई, आज बीजेपी उसी संविधान के निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी का संसद में अपमान कर रही है।

बीजेपी को भारी पड़ सकता है बयान
चुनाव से पहले कौन सा बयान किस दल को भारी पड़ जाए ये कोई नहीं जानता। बिहार चुनाव से पहले मोहन भागवत का आरक्षण वाला बयान का असर तो बीजेपी नहीं भूली होगी। ऐसे में अब अंबेडकर पर बयान को लेकर जिस तरह से विपक्ष की कोशिश हो रही है उससे बीजेपी के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। अगर आम आदमी पार्टी अंबेडकर के मुद्दे को चुनाव में भुनाने में सफल रही तो बीजेपी के लिए मुश्किल हो सकती है।

शाह ने आखिर कहा क्या था?
शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है – अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। शाह ‘भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर दो दिवसीय बहस के समापन पर राज्यसभा में उसका जवाब दे रहे थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...