26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'बड़े कारोबारियों की जेब में पैसा डालना चाहती है भाजपा': ईडी के...

‘बड़े कारोबारियों की जेब में पैसा डालना चाहती है भाजपा’: ईडी के ऐक्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली

नेशनल हेराल्ड दफ्तर में यंग इंडिया लिमिटेड का हिस्सा सीज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी दल नहीं चाहता कि भारत में छोटे और मझोले कारोबारियों द्वारा कुछ बनाया जाए। वो सिर्फ बड़े कारोबारियों की जेब में पैसा डालना चाहते हैं। वायनाड के सांसद राहुल गांधी आज रात कर्नाटक से दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने ‘लोगों को बांटने और कर्नाटक में नफरत फैलाने’ के लिए भी भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान की।

इससे पहले दिल्ली में ईडी के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड दफ्तर में यंग इंडिया लिमिटेड वाले हिस्से को सीज किया। इस संबंध में ईडी पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी से घंटों पूछताछ कर चुकी है। राहुल गांधी ने हुबली में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान आरोप लगाया, “वे (भाजपा) अपने पसंदीदा बड़े व्यवसायियों में से दो से तीन द्वारा बनाई गई हर चीज चाहते हैं। उनका पूरा विचार लोगों की जेब से पैसा निकालना और इसे बड़े व्यापारियों की जेब में डालना है।”

भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस एकजुट
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ‘पूरी तरह से एकजुट’ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वह एक “स्वच्छ और ईमानदार” सरकार देगी जो राज्य के भविष्य के लिए काम करेगी और नफरत नहीं फैलाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...