14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिइनकम टैक्स में छूट देकर मिडिल क्लास वोटर को लुभाने की कोशिश!...

इनकम टैक्स में छूट देकर मिडिल क्लास वोटर को लुभाने की कोशिश! दिल्ली चुनाव पर दिख सकता है असर

Published on

नई दिल्ली

केंद्र की मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को बजट में बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि अब 12 लाख रुपये तक कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। सरकार से इस फैसले का असर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। चुनाव से ठीक पहले इतने बड़े ऐलान का फायदा बीजेपी को मिल सकता है। आइए समझते हैं कैसे?

दिल्ली में AAP का वोट होगा स्विंग?
पिछले 10 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। लेकिन इसके बाद भी दो बार से लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी जीतती रही है। ऐसा माना जाता है कि दिल्ली में 15 प्रतिशत वोटर्स ऐसे हैं, जो लोकसभा में बीजेपी को और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को चुनते हैं। इसमें से बड़ा वर्ग मिडिल क्लास का है। ऐसे में यह वोट आप से बीजेपी की ओर स्विंग कर सकता है।

बीजेपी पहले ही कर चुकी है कई बड़े ऐलान
इससे पहले बीजेपी ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरह ही बीजेपी ने भी कई फ्री योजनाओं का ऐलान किया है। बीजेपी का कहना है कि दिल्ली में जो फ्री योजनाएं चल रही हैं वो जारी रहेंगी। इसके अलावा बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, युवाओं को तैयारी के लिए 18000 रुपये का ऐलान किया है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। वहीं 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...