14.4 C
London
Friday, October 31, 2025
Homeराज्यBJP के गोलीबाज MLA को 11 दिन की कस्टडी, कोर्ट में बोला-...

BJP के गोलीबाज MLA को 11 दिन की कस्टडी, कोर्ट में बोला- मुख्यमंत्री शिंदे के दबाव में काम कर रही पुलिस

Published on

मुंबई\ठाणे:

बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने हिललाइन पुलिस स्टेशन में ही शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। इस मामले में विधायक गणपत गायकवाड़ को उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया गया। फिर कोर्ट ने उन्हें 11 दिन की पुलिस हिरासत की सजा सुनाई है। यानी गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सुरक्षा कारणों से कोर्ट में लाइव सुनवाई के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई होनी थी। बहरहाल पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ को उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया। उस वक्त पुलिस ने कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, ठाणे जिले की उल्लासनगर कोर्ट ने पुलिस थाने के भीतर शिवसेना के एक स्थानीय नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। गायकवाड़ और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। एफसीजेएम ए ए निकम ने तीनों को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बीजेपी विधायक ने कोर्ट में क्या कहा?
उधर, बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने कोर्ट में सीधा आरोप लगाया कि पुलिस मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कोर्ट में यह भी सवाल उठाया कि एक आदमी को कानून अपने हाथ में क्यों लेना पड़ा? पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गणपत गायकवाड ने ही महेश गायकवाड़ पर गोली चलाई थी। गोली चलाने के बाद बंदूक बरामद कर ली गई है।

11 दिन की पुलिस हिरासत
पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक सोची-समझी साजिश लगती है। वे इसकी तहकीकात करना चाहते हैं। कोर्ट ने गणपत गायकवाड़ को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

महेश गायकवाड़ की हालत नाजुक
पुलिस ने बताया कि विधायक ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दी थीं। महेश गायकवाड़ का एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Latest articles

More like this

जयपुर में बस हाइटेंशन लाइन से टकराई — आग, 3 की मौत, कई घायल

जयपुर ।जयपुर के मनोहरपुर इलाके के पास मंगलवार रात एक मजदूर बस हाईटेंशन लाइन...

महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़खानी की घटना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बयान की निंदा : जीतू पटवारी

भोपाल ।मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विदेशी महिला क्रिकेटरों के साथ...

ईसागढ़ अशोकनगर : बस में लगी आग

ईसागढ़/अशोकनगर। शनिवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र में एक यात्री बस में अचानक...