21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यBJP का एक ही काम- जो डरता है उसे डराओ, जो बिकता...

BJP का एक ही काम- जो डरता है उसे डराओ, जो बिकता है उसे खरीदो… एक सुर में बोले तेजस्वी- नीतीश कुमार

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के संग जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मिलकर सरकार का दावा पेश करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को चुनौती दे रही है। आज नीतीश कुमार ने साहासिक निर्णय लेने का काम किया है। बीजेपी का एक ही काम है लड़ाओ, जो डरता है उसे डराओ और जो बिकता है उसे खरीदो। पूरे देश में क्या हो रहा है क्या आपको नहीं पता है? झारखंड में क्या हो रहा नहीं पता? महाराष्ट्र में क्या हुआ नहीं पता? बिहार के हित में नीतीश कुमार ने अच्छा निर्णय लिया। बिहार में बीजेपी का अब कोई साथी नहीं है। बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है, जो एजेंडा लेकर यह चलना चाहते हैं, उसको हम चलने नहीं देंगे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जिसके साथ होती है, उसे ही खत्म करने की कोशिश करती है। बीजेपी छोटे दलों को तोड़ने का काम करती है। बीजेपी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की बात करती है। लेकिन हम लोग समाजवादी लोग हैं, ऐसे खत्म नहीं हो जाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अपना प्रचार करते हैं। बीजेपी का सिर्फ एक ही काम है विपक्षी पार्टियों को डराओ। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब बीजेपी को रोकने का काम हो रहा है। इससे पहले लालू जी ने आडवाणी जी के रथ को बिहार में रोक दिया था।

समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश हमको अच्छी नहीं लगती थी: नीतीश
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि सभी विधायकों से बात करके हमने बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया। अब पांच पार्टी मिलकर साथ आई हैं। हम सभी को मिलकर काम करना है। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश हो रही थी, वो हमको अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने कहा, ‘राज्यपाल फागू चौहान के साथ बैठक के दौरान हमने बिहार में महागठबंधन की मदद से नई सरकार बनाने का भी दावा किया है। मैंने उन्हें विधायकों की लिस्ट भी सौंपी है।’

राबड़ी आवास पर जाकर नीतीश ने की मुलाकात
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए छोड़ने के बाद नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात करने के लिए राबड़ी देवी के आवास पर गए। इस दौरान उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....