17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी का संकल्प पत्र 3 जारी, शाह ने केजरीवाल से कहा- यमुना...

बीजेपी का संकल्प पत्र 3 जारी, शाह ने केजरीवाल से कहा- यमुना नहीं तो कुंभ जाकर गंगा में डुबकी लगा लीजिए

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि आज पूर्ण संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है। शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल यमुना में डुबकी नहीं लगा सकते तो कुंभ में जाकर गंगा जी में डुबकी लगा लें। इससे उनके झूठ बोलने का पाप धुल जाएगा।

शाह ने कहा कि बीजेपी कोरे वादे नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस किया है। यह बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं, किसानों, असंगठित मजदूरों, जेजे कलल्टर के लोगों के साथ विचार विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों की राय ली गई। शाह ने कहा कि 12 हजार से अधिक ग्रुप मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि इन सुझावों के आधार पर दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर संपूर्ण संकल्पपत्र जारी किया गया है।

केजरीवाल पर हमला
शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का कोरा झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ऐसे वादे किए जिसे पूरा करने के लिए ना समय है ना संकल्प है। शाह ने केजरीवाल को सरकारी बंगला नहीं लेने का वादा याद दिलाया। उन्होंने एक बार फिर सीएम आवास के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को इस पर कोई जवाब नहीं दिया। शाह ने यमुना की गंदगी को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा।

संकल्प पत्र-2 में मुफ्त शिक्षा की घोषणा
इससे पहले बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 21 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया था। बीजेपी ने संकल्प पत्र के दूसरे भाग में सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया था। इसके अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का वादा किया था।

इसमें तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को ‘डॉ. बीआर अंबेडकर स्टाइपेंड योजना’ के तहत 1 हजार रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड की बात कही गई थी। इसके अलावा संकल्प पत्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का भी वादा किया था।

घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव का वादा किया है। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी होगी।

संकल्प पत्र-1 में महिलाओं, बुजुर्गों पर फोकस
बीजेपी ने 17 जनवरी अपने संकल्प पत्र के पहले हिस्से में घोषणा की थी कि यदि वह दिल्ली की सत्ता में आती है तो आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को तो जारी रखेगी ही। इसके साथ ही महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,500 रुपये पेंशन की भी घोषणा की थी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे जारी किया था।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...