20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयBJP की सीटें तो कतई ... प्रशांत किशोर के दावे पर अब...

BJP की सीटें तो कतई … प्रशांत किशोर के दावे पर अब योगेंद्र यादव ने कह दी बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के 5 चरण बीत चुके हैं और सिर्फ दो चरणों का ही चुनाव बाकी है। चुनाव के बीच बीजेपी की सीटों को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से यह कहा गया है कि बीजेपी 370 तो नहीं पहुंचेगी लेकिन 303 के ऊपर ही सीटों का आंकड़ा रहेगा। वहीं राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने पीके का दावा काटते हुए कहा कि यह कतई संभव नहीं है। योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं अपने 35 साल के तजुर्बे से कह रहा हूं कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा और कम से कम 50 से अधिक सीटों का नुकसान होगा।

एक इंटरव्यू के दौरान योगेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी की 272 सीटें तो कतई नहीं आ रही हैं। योगेंद्र यादव प्रशांत किशोर के दावों पर भी बोले। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि प्रशांत किशोर अपने राजनीतिक रुझानों को अलग रखकर मूल्यांकन करते हैं। वह कह रहे हैं कि राम मंदिर उस तरह का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की छवि को डेंट लगा है। इसके बाद भी 303 से सीटें बढ़ेंगी यह बात तर्क संगत नहीं लगती।

योगेंद्र यादव ने कहा कि कई राज्यों में इस बार बीजेपी को नुकसान हो रहा है। उनकी ओर से खासतौर पर बिहार का जिक्र किया गया। योगेंद्र यादव ने कहा कि कम से कम 15 से अधिक सीटों का नुकसान हो रहा है। बंगाल के बारे में उनकी ओर से कहा गया कि कांग्रेस वहां मुकाबले में नहीं है और मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही बराबरी का है। तेलंगाना में इस बार बीआरएस मुकाबले में उस तरह से नजर नहीं आ रही है। योगेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी को कहीं से बहुमत नहीं मिलने जा रहा है।

वहीं प्रशांत किशोर ने कहा है कि बीजेपी की सीटें 370 तो नहीं आएंगी लेकिन 303 से कम सीटें नहीं रहेंगी। उन्होंने बताया है कि बीजेपी कैसे 300 का आंकड़ा पार करेगी। बंगाल, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी की 15 से 20 सीटें बढ़ रही हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में हाल ही में प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई पहली बार ऐसा नहीं जब विपक्ष ने मौका खोया है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि भारत जैसे देश में अगर आप विपक्ष में हैं तो यह मौका आपके पास हर एक-दो साल में आता है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...