9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलभारतीय फुटबॉल का काला दिन, फीफा ने बैन किया, U-17 वर्ल्ड कप...

भारतीय फुटबॉल का काला दिन, फीफा ने बैन किया, U-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

Published on

नई दिल्ली

आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। दुनियाभर में फुटबॉल को चलाने वाली सबसे बड़ी संस्था यानी फीफा (FIFA) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर बैन लगा दिया है। इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि अब न तो भारत इस साल अक्टूबर में होने वाला वीमेंस अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर पाएगा और न ही अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम किसी इंटरनेशनल इवेंट में खेल पाएगी।

क्यों किया गया प्रतिबंधित?
फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल सोमवार रात यह कड़ा फैसला लिया। फीफा ने कहा है कि निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा । फीफा ने एक बयान में कहा,‘ यह निलंबन तभी हटेगा जब AIFF यानी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अपनी कार्यकारी समिति की घोषणा नहीं कर देता। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद देश में फुटबॉल का कामकाज प्रशासकों की समिति यानी CoA देख रही है। फीफा भारत के खेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और सकारात्मक नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

चुनाव से शुरू हुआ सारा विवाद
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 अगस्त को चुनाव होने हैं। मगर सारे विवाद की जड़ में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल जुड़े हुए हैं। 2004 में यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल को 2009 में अध्यक्ष बनाया गया था। 2022 में जब तक सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पद से हटा नहीं दिया तब तक वे अध्यक्ष बने रहे। भारत के स्पोर्ट्स कोड के अनुसार कोई भी व्यक्ति 3 बार से ज्यादा अध्यक्ष नहीं बन सकता। अब प्रफुल्ल पटेल राज्य संघों के साथ मिलकर चुनाव नहीं होने दे रहे हैं।

सुनील छेत्री ने बोला था ज्यादा ध्यान मत दो
अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने दो दिन पहले अपने साथी खिलाड़ियों को इस बारे में ध्यान न देने की सलाह दी थी। भारतीय फुटबॉल पर फीफा निलंबन के खतरे पर ज्यादा चिंता नहीं करने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने की सलाह दी। इस महीने के शुरू में ही फीफा ने प्रतिबंध की धमकी दी थी। छेत्री ने नए सीजन की शुरुआत में उनके क्लब बेंगलुरू एफसी की वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान कहा था, ‘मैंने लड़कों से बात की है और मेरी सलाह है कि ज्यादा ध्यान इस पर मत लगाओ क्योंकि यह आपके नियत्रंण से बाहर की चीज है।’

अक्टूबर में होना है वीमेेंस वर्ल्ड कप
भारत को 11 से 30 अक्टूबर तक फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करनी है। डूरंड कप 16 अगस्त से कोलकाता में शुरू होगा जिसमें बेंगलुरू एफसी का सामना टूर्नामेंट के दूसरे दिन जमशेदपुर एफसी से होगा। बेंगलुरू एफसी ने 2013 में आने के बाद लगभग हर बड़ा राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है इसलिए टीम अपनी ‘ट्रॉफी कैबिनेट’ में डूरंड कप ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए बेताब होगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...