12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में ओवैसी के घर फेंकी गई काली स्याही, बोले- सांसद सुरक्षित...

दिल्ली में ओवैसी के घर फेंकी गई काली स्याही, बोले- सांसद सुरक्षित हैं या नहीं

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को दावा किया कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर ‘अज्ञात बदमाशों’ ने काली स्याही फेंक दी है. ओवैसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में कहा कि आज कुछ ‘अज्ञात बदमाशों’ ने मेरे घर पर काली स्याही फेंक दी. अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है. जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है, तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की.

ट्वीट में ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि यह सब आपकी निगरानी में हो रहा है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी टैग किया और कहा कि कृपया हमें बताएं कि सांसदों की सुरक्षा की गारंटी होगी या नहीं. सांसद ने कहा कि मेरे घर को निशाना बनाने वाले दो कौड़ी के गुंडों से मैं नहीं डरता. सावरकर-प्रकार की यह कायरतापूर्ण हरकत बंद करो और मेरा सामना करने के लिए हिम्मत जुटाओ. स्याही फेंकने या पत्थरबाजी करने के बाद भाग मत जाना.

गौरतलब है कि ओवैसी द्वारा संसद में शपथ लेने के दौरान जय फिलिस्तीन बोलने पर विवाद हुआ था. इसकी संसद के अंदर और बाहर भी निंदा हुई थी. तभी से ओवैसी का विरोध हो रहा है.

पहले भी हो चुका है हमला
यह हमला कोई अकेली घटना नहीं है. ओवैसी के दिल्ली आवास को कई बार निशाना बनाया गया है. पिछले साल अगस्त में दिल्ली के अशोका रोड स्थित उच्च सुरक्षा वाले इलाके में ओवैसी के आवास के दरवाजे पर लगे दो शीशे टूटे हुए पाए गए थे. इससे पहले फरवरी में बदमाशों ने पत्थर फेंके थे और एंट्री गेट पर लगी उनकी नेमप्लेट को तोड़ दिया था. उस समय ओवैसी ने ट्वीट कर कहा था कि 2014 के बाद से उनके आवास पर यह चौथा ऐसा हमला है.

2022 में सांसद के काफिले पर उत्तर प्रदेश में उस समय हमला हुआ था, जब वह मेरठ से दिल्ली जा रहे थे. हमले में बाल-बाल बचे ओवैसी ने बताया था कि उनके वाहन पर चार राउंड गोलियां चलाई गईं. मामले के सिलसिले में दो युवकों सचिन (25) और शुभम (28) को गिरफ्तार किया गया था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...