9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यब्लैकमेलिंग और षडयंत्र...बंदेमठ के लिंगायत स्वामी की मौत का सियासी लिंक!

ब्लैकमेलिंग और षडयंत्र…बंदेमठ के लिंगायत स्वामी की मौत का सियासी लिंक!

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के रामनगर में कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत सोमवार को अपने आश्रम में मृत पाए गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय बसवालिंगा स्वामीजी का शव मठ में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। प्राथमिक जांच में एक राजनेता का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बसवलिंग श्री ने सोमवार को कुंचुगल बंदे मठ के परिसर में आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि उसने अपना जीवन समाप्त करने से पहले तीन घंटे तक राजनेता से फोन पर बात की थी। महंत के कॉल डीटेल की जांच के बाद उस राजनेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने सूइसाइड नोट किया जब्त
हालांकि पुलिस ने लिंगायत संत के शव के साथ एक तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। लेकिन उस सुइसाइड नोट को लेकर पुलिस ने कुछ भी खुलासा नहीं किया है।द्रष्टा कचरा माफिया के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे और कई सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लिया था। कथित ऑडियो और वीडियो क्लिप के जरिए द्रष्टा को ब्लैकमेल किए जाने की भी चर्चा थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक नेता को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। संत ने गरीब बच्चों के लिए कई शिक्षण संस्थान, साथ ही छात्रों के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया था। जेडीएस नेता और पूर्व विधायक एचसी बालकृष्ण ने मंगलवार को कहा कि द्रष्टा ने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।

सूइसाइड नोट में लिखी ब्लैकमेलिंग की बात
पुलिस सूत्रों की मानें तो लिखे गए सूइसाइड नोट में संत ने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। जिस राजनेता से संत की बात हुई थी, उनका नाम भी सूइसाइड नोट में है। संत ने उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की बात लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कुछ लोग षडयंत्र करके उन्हें मठ से हटाना चाह रहे हैं। बसवलिंगेश्वर स्वामी 25 सालों से कंचुगल मठ के मठाधीश थे। उन्होंने 1997 में मठ की जिम्मेदारी संभाली थी।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...