15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यUP में अंधाकानून : कानपुर की सड़कें, 50 बुलेट और हुड़दंग... ट्रैफिक...

UP में अंधाकानून : कानपुर की सड़कें, 50 बुलेट और हुड़दंग… ट्रैफिक के बीच बम फोड़े, फैलाई दहशत

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी इलाके में सड़कों पर हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लगभग 50 युवक बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. ये युवक डेढ़ दर्जन बाइकों पर सवार होकर सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इसी के साथ पटाखे और बम फोड़कर दहशत फैला रहे हैं. बिना हेलमेट के ये युवक सड़क पर स्टंट करते हुए बाइक को लहराते हुए चला रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बुलेट बाइक से बमबाजी कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. कुछ युवक इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड भी कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि वे सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे हैं.

सड़क पर बमबाजी और हुड़दंग मचाने से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि क्षेत्र में दहशत का माहौल भी हो गया. इस मामले में संज्ञान लेते हुए कानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एडीसीपी ईस्ट राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर चकेरी थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

एडीसीपी ने कहा कि इन युवकों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और दहशत फैलाने के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है. वीडियो में दिख रही गाड़ियों के नंबरों के आधार पर पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में इस तरह की अराजकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this