22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयऊपर उड़ा और... चांद पर चुपचाप खड़े विक्रम ने किया ऐसा करिश्मा...

ऊपर उड़ा और… चांद पर चुपचाप खड़े विक्रम ने किया ऐसा करिश्मा कि झूम गए ISRO साइंटिस्ट

Published on

नई दिल्ली

चांद पर ‘अंगद’ की तरह पांव जमाए अपने लैंडर विक्रम ने एक और करिश्मा कर दिखाया है। जी हां, किसी हेलिकॉप्टर की तरह उसने चांद पर उड़ते हुए एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसरो ने आज वीडियो शेयर किया जिसमें विक्रम चांद की सतह से उड़ता और कुछ दूरी पर जाकर फिर से लैंड करता दिखाई देता है। चंद्रयान-3 मिशन पर ताजा अपडेट देते हुए इसरो ने बताया है कि विक्रम लैंडर ने अपने मिशन उद्देश्यों को पूरा कर लिया। यह एक प्रयोग था। इसरो ने कमांड दिया और विक्रम के इंजन चालू हो गए। उम्मीद के मुताबिक विक्रम करीब 40 सेमी ऊपर उठा और 30 से 40 सेमी की दूरी पर जाकर सुरक्षित रूप से उतरा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस एक्सपेरिमेंट के आधार पर इसरो अब आगे के मिशनों में चांद से धरती पर वापस यान को ला सकेगा। फिलहाल यह टेस्ट सफल रहा और इससे वैज्ञानिक काफी खुश हैं।

इसरो ने एक्स पर बताया कि इसका महत्व क्या है। यह भविष्य में चांद से नमूना इकट्ठा कर भारत लाने और मानव मिशन के लिहाज से महत्वपूर्ण है और वैज्ञानिक समुदाय इससे उत्साहित है। सभी सिस्टम ने अच्छे से काम किया और बेहतर स्थिति में हैं। इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर ने रैंप तैनात किया, चेस्ट और आईएलएसए को वापस मोड़ा। प्रयोग के बाद सफलतापूर्वक फिर से विक्रम चांद पर खड़ा हो गया।

Latest articles

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...