14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदोनों डरपोक और भ्रष्ट हैं... चुनावी सभा में पीएम मोदी, केजरीवाल पर...

दोनों डरपोक और भ्रष्ट हैं… चुनावी सभा में पीएम मोदी, केजरीवाल पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कांग्रेस अब खुल कर पीएम मोदी के साथ ही आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है। राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में एक चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के साथ ही अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं हैं। दोनों ही डरपोक और भ्रष्ट हैं।

सोच समझकर फैसला लेने की अपील
मुस्तफाबाद विधानसभा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमारा संविधान सभी के लिए बना है, जिसमें सभी को समान अधिकार हैं। संविधान ने आपको वोट देने की शक्ति दी है, जिसके जरिए आप अपनी सरकार चुनते हैं। आपका वोट संविधान को मजबूत या कमजोर कर सकता है। इसलिए आपको अपना फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए।

राजमहल बनाम शीशमहल की लड़ाई
प्रियंका ने कहा कि आज AAP नेता नरेंद्र मोदी के ‘राजमहल’ की बात कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी नेता केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की बात कर रहे हैं। हर कोई इस बारे में बात कर रहा है कि किसने कितना पैसा खाया और किसने कितना बड़ा महल बनाया। उन्होंने कहा कि AAP-बीजेपी के लोग आपके संघर्ष को नहीं समझते हैं। वे सिर्फ विभाजन पैदा करके आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा इसलिए आपको इसके बारे में सोचना होगा। क्या ये आपके मुद्दे हैं? आपको साफ पानी कैसे मिलेगा? आपकी सड़कें कैसे बनेंगी? आपके बच्चे कैसे शिक्षित होंगे? आपको रोजगार कैसे मिलेगा?

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...