16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यCM योगी आदित्यनाथ की बैठक में नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, लखनऊ...

CM योगी आदित्यनाथ की बैठक में नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, लखनऊ में बुलाई थी अहम मीटिंग

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंत्रियों की बैठक बुलाई है. करीब घंटे भर से ये बैठक जारी है, लेकिन इस मीटिंग में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे. सहयोगी दलों की तरफ से आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर संजय निषाद और अनिल कुमार बैठक में मौजूद रहे.इनके अलावा मंत्री से सांसद बने अनूप वाल्मीकि और जितिन प्रसाद भी मीटिंग में आए. दोनों डिप्टी सीएम कल दिल्ली में थे. डिप्टी सीएम पाठक के बारे में बताया गया है कि वे आज ऋषिकेश जा रहे हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया था. इसी के साथ चेतावनी दी थी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने का भी निर्देश दिया था.

एक बयान के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर एक सार्वजनिक शिकायत बैठक ‘जनता दर्शन’ के दौरान ये निर्देश जारी किए थे. बयान में कहा गया था कि उन्होंने प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति से उनकी शिकायतों को समझने के लिए बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को उन्हें तुरंत हल करने का निर्देश दिया.

विज्ञप्ति में सीएम के हवाले से कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम लोगों से जुड़े काम तय समय सीमा के भीतर होने चाहिए. किसी भी काम की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता से जुड़े मुद्दे सरकार की प्राथमिकता हैं

Latest articles

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

कचरे से बनी देश की पहली ‘जीरो सीमेंट’ सड़क: भोपाल के एम्प्री ने रचा इतिहास

भोपाल। राजधानी स्थित सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्प्री) ने सड़क निर्माण के...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...