7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयG20 के कार्यक्रम में ब्राजील की फर्स्ट लेडी ने एलॉन मस्क को...

G20 के कार्यक्रम में ब्राजील की फर्स्ट लेडी ने एलॉन मस्क को कहे अपशब्द, बोलीं-… मैं तुमसे नहीं डरती

Published on

नई दिल्ली,

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की पत्नी यानी ब्राजील की फर्स्ट लेडी जान्जा लूला डी सिल्वा ने शनिवार को G20 के एक कार्यक्रम में अरबपति एलॉन मस्क के खिलाफ अपशब्द कहे. जान्जा ने ये बातें तब कहीं जब वह सोशल मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत पर बात कर रही थीं, ताकि गलत जानकारी को रोका जा सके.

क्या बोली जान्जा डी सिल्वा
दरअसल, वह जब एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं तभी एक जहाज की आवाज सुनाई दी. उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह एलॉन मस्क है,” इसके बाद उन्होंने जोड़ा, “मैं तुमसे नहीं डरती, फ… यू, एलॉन मस्क.”

मस्क ने भी दी प्रतिक्रिया
मस्क ने उनकी टिप्पणी का वीडियो देखने के बाद एक हंसी के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘ब्राजील में वो अगला चुनाव हारने जा रही हैं.’ बता दें कि इस साल मस्क के सोशल मीडिया नेटवर्क X को ब्राज़ील में एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था. ब्राजील में एक्स पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप भी लगा था.

ब्राजील में बंद हुआ एक्स
बता दें कि X प्लेटफॉर्म को ब्राजील में बैन किया जा चुका है, जिसकी वजह से यह चर्चा में बना है. इसके बैन करने की वजह फेक न्यूज को बढ़ावा देना और देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है. इसके बाद Elon Musk ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) एक पोस्ट किया और बताया था कि X प्लेटफॉर्म का Algorithm कैसे काम करता है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...