19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP में मकान बनवाने वालों की बढ़ीं मुश्किलें, 1 साल तक बंद...

UP में मकान बनवाने वालों की बढ़ीं मुश्किलें, 1 साल तक बंद रहेंगे ईंट भट्ठे

Published on

लखनऊ

अगर आपने मकान बनवाने का प्लान बना लिया है तो आपकी मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठे एक साल के लिए बंद होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ईंटों पर GST की दर बढ़ाए जाने और कोयले की कीमतों में 200 से 300 फीसदी बढ़ोतरी किए जाने के बाद यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन ने सख्त फैसला लिया है। ईंटों पर जीएसटी बढ़ाए जाने से यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन ने 1 साल के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को 12 लाख टन कोयला मिलना था, लेकिन यूपी को पिछले चार सालों में महज 76 हजार टन कोयला मिला है। विदेश से आने वाला कोयला और महंगा हो गया है। इसके अलावा यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन सरकारी निर्माण में लाल ईंट की आंशिक पाबंदी पर नाराज हैं।

क्यों लिया गया हड़ताल का फैसला?
यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन की सरकारी और अर्ध सरकारी निर्माण में लाल ईंट की आंशिक पाबंदी पर भी नाराजगी है। यूपी ब्रिक्स एसोसिएशन का कहना है कि कोयला का दाम 350 फीसदी तक बढ़ाया गया है, यहां तक कि श्रमिक संविदा पर 5 फीसदी से 12 फीसदी जीएसटी बढ़ाया गया है।

आसमान छुएंगे ईंट के दाम
उत्तर प्रदेश में अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 तक ईंट भट्ठे बंद रखने और देश में हड़ताल करने का फैसला लिया है। प्रदेश में 19 हजार ईंट भट्ठे हैं, जो एक साल तक बंद रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर मकान बनवाने वालों पर पड़ेगा। यानी आने वाले समय में ईंट के दाम आसमान छू सकते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this