12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'बृजभूषण को कैद में होना चाहिए, मैं हिरासत में क्यों हूं?' बजरंग...

‘बृजभूषण को कैद में होना चाहिए, मैं हिरासत में क्यों हूं?’ बजरंग पूनिया का ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

पहलवानों के खिलाफ रविवार को हुए पुलिसिया एक्शन से सियासत गर्मा गई है. हालांकि, पुलिस ने कुछ पहलवानों को रिहा कर दिया है, लेकिन अब भी कई पहलवान हिरासत में हैं. बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर दावा किया है कि वे अब भी पुलिस की हिरासत में हैं. उन्हें यह बताया भी नहीं जा रहा है कि किस जुर्म के लिए उन्हें डिटेन किया गया है.बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर कहा,’मुझे अभी तक पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा हुआ है. कुछ बता नहीं रहे. क्या मैंने कोई जुर्म किया है? कैद में तो बृजभूषण को होना चाहिये था. हमें क्यों कैद करके रखा गया है?.’

बता दें कि पहलवानों के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ गाजियाबाद बार्डर पर डट गए थे. वह यहां से दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही थी. पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद टिकैत ने कहा था कि पहले खिलाड़ियों की रिहाई होगी, इसके बाद ही किसान बॉर्डर से विदा होंगे. उन्होंने कहा था कि, पहले खिलाड़ियों को छोड़ा जाए या फिर हमें भी गिरफ्तार किया जाए.

हालांकि, पहलवानों के समर्थन में गाजियाबाद बॉर्डर पर डटे किसान शाम को वापस चले गए. कुछ पहलवानों की रिहाई के बाद राकेश टिकैत ने धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों को छोड़ा गया है. पहलवानों को उनका (टिकैत) समर्थन हैं. जिन लोगों ने भी उन्हें समर्थन किया उनका धन्यवाद हैं. अब धरना खत्म कर किसान यहां से वापस लौटेंगे.

महीने भर से जारी है धरना-प्रदर्शन
बता दें कि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महीने भर से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद वहां से उनके तंबू को भी हटा दिया. पुलिस ने जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च निकालने के बाद ये कार्रवाई की थी. पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन दिल्ली के टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया.

कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई की निंदा की
पहलवानों पर हुई कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस चौतरफा घिर गई. विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई की निंदा की है और इसे शर्मनाक बताया. खास तौर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पहलवानों के समर्थन में ट्वीट किया. पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं. उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है. भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है. ये एकदम गलत है, पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है.’

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पहलवानों पर हुई कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने पहलवानों का समर्थन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- ‘नई संसद के उद्घाटन का हक़ राष्ट्रपति जी से छीना, सड़कों पर महिला खिलाड़ियों को तानाशाही बल से पीटा! BJP-RSS के सत्ताधीशों के 3 झूठ अब देश के सामने बे-पर्दा हैं.
1. लोकतंत्र, 2. राष्ट्रवाद, 3. बेटी बचाओ….याद रहे मोदी जी,’

 

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...