7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य100 MLA लाओ सीएम बना देंगे, अखिलेश का यूपी के डिप्टी सीएम...

100 MLA लाओ सीएम बना देंगे, अखिलेश का यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य और पाठक को खुला ऑफर

Published on

लखनऊ/रामपुर

उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें सपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर तक दे डाला। वहीं, उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों और किसानों पर अत्याचार कर रही है। मोहम्मद आजम खान साहब पर झूठे मुकदमे लगाकर अन्याय किया। साथ ही उन्होंने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को जिताने की अपील की।

अखिलेश ऑफर में क्या बोले
अखिलेश यादव ने कहा कि जगह-जगह आ रहे हैं और हम लोगों को कह रहे हैं कि हम माफिया है, हम लोगों को अपराधी कहते हैं, लेकिन वो दोनों इस चक्कर में हैं कि कब मुख्यमंत्री बन जाए। सपा मुखिया ने मंच से ही तंज भरे लहजे में कहा कि मैंने पहले भी ऑफर दिया, रामपुर से भी ऑफर दे रहा हूँ “लाओ अपने साथ 100 विधायक, हम 100 विधायक आपके साथ तैयार है, सरकार बना लो और मुख्यमंत्री बन जाओ।” सपा मुखिया यही नहीं रुके उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को लेकर कहा कि क्या उपमुख्यमंत्री बने घूम रहे हो, उपमुख्यमंत्री में क्या रखा है।

सीएम और उपमुख्यमंत्री पर अखिलेश यादव ने बोला हमला
अखिलेश ने ब्रजेश पाठक का बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि वो अपने विभाग के एक सीएमओ और डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कर पा रहे। उसी तरह केशव प्रसाद मौर्य को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि एक दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं, उनका विभाग बदल दिया गया। वो जिस विभाग के मंत्री बने उस विभाग का बजट ही नहीं है। इतना ही नहीं, सपा मुखिया ने सीएम योगी को लेकर कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब आज के मुख्यमंत्री जी की भी फाइल मेरे सामने आई थी, लेकिन हमने वापस कर दिया था। हम समाजवादी लोग उस तरह की राजनीति नहीं करते जैसा ये लोग कर रहे हैं।

अखिलेश और आजम ने योगी सरकार पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, उन्हें कानून और संविधान की परवाह नहीं है। वो न कानून मान रहे और न संविधान की। उन्होंने रामपुर क्षेत्र के लोगों से अपील की कि जो भी जोखिम उठाना पड़े उसे उठाकर वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर करें। अखिलेश ने कहा कि आप लोग रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताइए। 2024 में बदलाव आएगा। उसके बाद यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बचेगी। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान ने भी लोगों से अन्याय, अत्याचार के खिलाफ निकल कर वोट करने की अपील की। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने रामपुर को छावनी में तब्दील कर दिया। गलियों में पुलिस घूम रही है। लोगों को डराया जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...