8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeभोपालअंदर धंसी टूटी सीट, बैठना तकलीफदेह... शिवराज ने एयर इंडिया की खस्ताहाल...

अंदर धंसी टूटी सीट, बैठना तकलीफदेह… शिवराज ने एयर इंडिया की खस्ताहाल हाल सर्विस पर उठाए सवाल

Published on

भोपाल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी भोपाल से दिल्ली जाना था। इस दौरान उन्होंने एयर इंडिया द्वारा दी जा रही खस्ताहाल सर्विस का खुलासा किया है। उन्होंने फ्लाइट में किए अपने तकलीफदायक शेयर को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए शेयर भी किया है।

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि मुझे भोपाल से दिल्ली आना था। पूसा में किसान मेले का उद्घाटन और कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक के साथ चंडीगढ़ में किसान संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा करनी थी। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट एआई436 में टिकिट करवाया। वहां मुझे सीट क्रमांक 8सी दी।

अंदर धंसी और टूटी मिली सीट
उन्होंने आगे कहा कि मैं जाकर सीट पर बैठा तो देखा सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था। जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो दी क्यों? इस पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट को पहले बता दिया गया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।

तकलीफदेह रहा सफर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को दिक्कत में देखकर साथ में सफर करने वाले लोगों उनसे आग्रह किया कि वे उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाएं। इस पूर्व सीएम ने कहा कि मैं अपने लिए किसी और को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। उन्होंने उसी सीट पर सफर किया जो तकलीफदेह साबित हुआ।

मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
शिवराज सिंह चौहान ने मैनेजमेंट कंपनी टाटा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है। पर यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा। अब देखना होगा कि केंद्रीय मंत्री के इन सवालों के जवाब एयर इंडिया कैसे देता है।

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...