11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमहज 6 इंच जमीन के लिए BSAP जवान की हत्या, कॉल करने...

महज 6 इंच जमीन के लिए BSAP जवान की हत्या, कॉल करने पर भी नहीं आई पुलिस

Published on

मुजफ्फरपुर ,

मुजफ्फरपुर में पड़ोसी से 6 इंच जमीन विवाद को लेकर बिहार पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. तीन दिनों से पीड़ित परिवार स्थानीय थाना पुलिस को जमीनी विवाद की सूचना दे रहा था. इसके बावजूद पुलिस लापरवाही बरत रही थी. अब इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

जिले के कांटी थाना इलाके का यह मामला है. यदू छपरा गांव निवासी दीपेंद्र कुमार सिंह (53) बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP)में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. वह पटना में पोस्टेड थे और फिलहाल छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे. जहां अपने पड़ोसी से उनका 6 इंच के जमीन के लिए विवाद चल रहा था.

बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान दीपेंद्र कुमार सिंह पिछले 3 दिनों से लगातार पुलिस को फोन कर मामले से अवगत करा रहे थे. लेकिन पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही थी. पुलिस की इस लापरवाही के कारण उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

घटना की सूचना के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया, अपने पड़ोसी राहुल, राकेश और शिवम के साथ दीपेंद्र का जमीनी विवाद चल रहा था. सिर्फ 6 इंच जमीन का विवाद था. दरअसल, घर के बगल में खाली जमीन पर पड़ोसी छज्जा निर्माण की कोशिश कर रहा था. इसी के लिए रोज झगड़ा और गाली-गलौज होता था. दीपेंद्र जब अपने पड़ोसियों से इसके लिए बात करने गए तो लाठी से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी गई.

डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया, सूचना मिली कि कांटी थाना क्षेत्र के यदू छपरा गांव में बिहार पुलिस के जवान दीपेंद्र कुमार सिंह की डेड बॉडी उनके घर के पास ही मिली है. परिजनों ने बताया कि अपने पड़ोसी के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा था. परिजनों ने बताया कि पुलिस को लगातार फोन किया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने क्या कार्रवाई की? इसकी भी जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...