10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'सीमाई इलाकों में दहशत फैला रही BSF', ममता बोलीं- BJP के इशारे...

‘सीमाई इलाकों में दहशत फैला रही BSF’, ममता बोलीं- BJP के इशारे पर काम कर रही पैरामिलिट्री फोर्स

Published on

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बीएसएफ पर भाजपा के इशारे पर राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा है।

राज्य की बॉर्डर पर मौजूद एक जिले में पंचायत चुनाव रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है और केंद्र की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होने कहा,“मुझे जानकारी है कि बीएसएफ के कुछ अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं को धमका रहे हैं और उन्हें वोट न देने के लिए कह रहे हैं। मैं लोगों से कहूंगी कि वे डरें नहीं और निडर होकर चुनाव में हिस्सा लें।”

सीएम ममता बनर्जी ने पिछले साल बीएसएफ (BSF) द्वारा ग्रामीणों की कथित गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करेगी और कानून अपना काम करेगा। उन्होने कहा कि टीएमसी 8 जुलाई के ग्रामीण चुनावों में भाजपा को हरा देगी हम केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे और देश में एक अच्छी सरकार लाएंगे।

अच्छे उम्मीदवारों पर नज़र, करप्शन को मिटाने का संकल्प
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी नज़र ऐसे उम्मीदवारों पर है जिनका रिकॉर्ड बेहतर रहा हो, साफ-साफ सुथरे रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को ही मौका दिया जाएगा। उन्होने इस दौरान कहा कि हमारा मिशन करप्शन को खत्म करना है और हम इसके लिए कदम बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद टीएमसी और भाजपा दोनों दल आमने सामने दिखाई दिए थे। इसके बाद केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश जारी हुआ था. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन राहत नहीं मिल पाई थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...