5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालएमपी : 'राम मंदिर बनाना वेस्ट ऑफ मनी, चर्च बनवाओ', स्कूल में...

एमपी : ‘राम मंदिर बनाना वेस्ट ऑफ मनी, चर्च बनवाओ’, स्कूल में टीचर के ज्ञान पर बवाल, दो पर कार्रवाई

Published on

देवास

एमपी के देवास शहर में एक स्कूल में हंगामा हुआ है। शहर स्थित किंग जॉर्ज हायर सेकेंडरी स्कूल में धर्म विरोधी टिप्पणी करने पर शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, शुक्रवार को स्कूल शिक्षक ने धर्म के प्रति टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर शनिवार की सुबह हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया है। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल से बात की है। संस्था के सदस्यों ने जब बच्चों से बात की तो और भी कई धर्म विरोधी बातें संज्ञान में आई।

वहीं, छात्र ने स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाए थे। इस पर स्कूल टीचर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसकी वजह से संस्था के सदस्य और नाराज हो गए। मामले में संस्था सदस्यों की मांग पर स्कूल प्रबंधक ने स्कूल से एक शिक्षक और एक शिक्षिका को निकाल दिया है। दरअसल, किंग जार्ज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बताया कि वहां के सुधांशु सर कहते हैं कि राम मंदिर को बनाना वेस्ट ऑफ मनी है। जितने भी शासकीय सर्वेंट है, यह सारे रिश्वत लेते हैं। मंदिर बनाना फालतू है। इस रुपए को गरीबों में बांटना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा चर्च बनवाओ। चर्च के अंदर जाकर पढ़ाई करो।

टीचर ने छात्रों से कहा कि चर्च में आपसे कोई यह नहीं पूछेगा कि आप कौन से धर्म के हो। चर्च में जाकर आप धर्म परिवर्तन करो। स्कूल में तिलक लगाकर आने से मना किया जाता है। इसके बाद संस्था राम-राम के शैलेंद्र पंवार अपने साथियों के साथ स्कूल पहुंचे। वहां, उन्होंने प्रिंसिपल अलका कनोजिया और प्रबंधन के सामने दोनों शिक्षकों के रवैए पर ऐतराज जताया। उन पर एक्शन लेने की मांग की।

संस्था राम-राम के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और सदस्य जीतू रघुवंशी ने बताया कि किंग जॉर्ज स्कूल में 9वीं कक्षा के बच्चों को एक शुधांशु नाम के सर है जो धर्म के बारे में गलत टिप्पणाी करते थे। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को लेकर होने वाले खर्च को लेकर सवाल किए और वहां लगने वाले रुपए को चर्च में लगाने की बात कही। वहीं, बच्चों को पूजा पाठ नहीं करने की हिदायत देते है। बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। तिलक लगाने से मना किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मामले को लेकर हम औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचे हैं, यहां बच्चों के साथ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। स्कूल में हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।

वहीं, स्कूल प्रिंसिपल अलका कनोजिया ने बताया कि शनिवार को मैं निजी काम की वजह से स्कूल में नहीं थी। जब हंगामे का पता लगा तो तुरंत यहां पहुंची। पता लगा कि सुधांशु सर ने धर्म विरोधी बातें कही हैं। वे स्कूल में नए आए हैं। उन्होंने एक माह पहले ही ज्वॉइन किया है। महिला टीचर ने बच्चे पर हाथ उठाया है, यह जानकारी भी मिली है। ऐसा करना गलत है। फिलहाल, दोनों टीचरों को स्कूल से निकाल दिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...