25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकांस्टेबल की ऑटोमैटिक गन की गोलियों ने ले ली जान, जज की...

कांस्टेबल की ऑटोमैटिक गन की गोलियों ने ले ली जान, जज की सुरक्षा में था तैनात

Published on

गढ़चिरौली ,

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जिला कोर्ट में ड्यूटी कर रहे एक कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई. जिसकी वजह से कांस्टेबल को तीन गोलियां लग गईं और उसकी मौत हो गई. मृतक कांस्टेबल जिला जज की सुरक्षा में तैनात था.

जब कांस्टेबल एक कार में बैठे हुए थे, तभी अचानक उनकी बंदूक चल गई और एक-एक कर 10 बार फायरिंग हुई. इस घटना के बाद आस- पास के लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने जब लगातार फायरिंग की आवाज सुनी तो वो इधर-उधर देखने लगे. तभी उन्हें पता चला कि एक पुलिस कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से गलती से फायरिंग हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 3 बजे कांस्टेबल होली कोर्ट परिसर में एक कार में बैठे थे, तभी गलती से उनका ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक चल गया. अधिकारी ने आगे कहा कि बंदूक से निकली आठ में से तीन गोलियां उसके सीने, पेट और कंधे में लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिस कांस्टेबल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और कांस्टेबल के परिवार को पूरी सहायता दी जा रही है. वहीं अधिकारी ने घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार ये मामला ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुआ है, बाकी मामले की जांच की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम
इस घटना की सूचना जब पुलिस कांस्टेबल के परिवार के लोगों को मिली तो घर में कोहराम मच गया और पूरे घर में मातम पसर गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया और इससे जुड़ी और जानकारी जुटाने में लग गए.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this