11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यBJP के पूर्व विधायक की दबंगई, युवक से लगवाई उठक-बैठक, थूक चटवाकर...

BJP के पूर्व विधायक की दबंगई, युवक से लगवाई उठक-बैठक, थूक चटवाकर मारी लात

Published on

जरमुंडी,

झारखंड के जरमुंडी से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां जरमुंडी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने एक युवक से उठक- बैठक लगवाई थूक चटवाया फिर जोर से सबके सामने उसे लात मारी. युवक पर आरोप है कि वो झाड़ियों में छुपकर नदी में नहाती महिलाओं और लड़कियों को देखकर उनके वीडियो बना रहा था. जिसके बाद पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने भरी सभा में खुद अपनी अदालत लगाई, फैसला सुनाया और सजा भी दे दी.

झारखंड में पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर की दबंगई
इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पूर्व विधायक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक युवक सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस में खड़ा है. विधायक उसे दंड बैठक लगाने को कहते हैं और युवक ऐसा करने लगता है. मौके पर खड़े लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं कि 50 बार उठक- बैठक कराई जाए. इसके बाद उसे अपना ही थूक चाटने के लिए कहा जाता है और युवक दबाव में ऐसा करने भी लगता है. फिर विधायक गुस्से में युवक को जोर से मारकर गिरा देता है.

बताया जा रहा है कि युवक का पिता रमजान शेख नोनीहाट बाजार में फल की दुकान लगता है और यह दुकान भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर की जमीन पर है, जिसका वो किराया वसूलते हैं. बेटे की इस हरकत के बाद गांव वालों ने उसके पिता को दुकान बंद करने के कहा है. जब इसकी खबर देवेंद्र कुंवर को लगी तो उन्होंने पंचायत बुलाकर फैसला करने की बात कही. इसी पंचायत में देवेंद्र कुंवर ने युवक से घिनौना काम करवाया और लात मारी.

पूर्व विधायक ने युवक से थूक चटवाया फिर मारी लात
इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जमकर बीजेपी के पूर्व विधायक को खरीखोटी सुनाई. इरफान ने कहा कि बीजेपी नेता ने लोकतंत्र को शर्मशार किया है. उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए. वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा की कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. पार्टी देखेगी की मामला क्या है. उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...