18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूपी से पर्यटकों को लेकर काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी,...

यूपी से पर्यटकों को लेकर काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, नेपाल में हादसे में 14 की मौत

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है, इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत होने की खबर है। नेपाल पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को 40 लोगों से भरी एक बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इस बस में सवार यात्री भारत के थे। तनाहुन में जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया है कि बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बस का नंबर यूपी एफटी 7623 है। बताया जा रहा है कि अब तक 14 लोगों के शव निकाले गए हैं, वहीं 16 लोगों को बचा लिया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में नेपाल सेना की एक टीम, 45 एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) के जवान और 10 गोताखो दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं। 23 नंबर बटालियन, भानू, तनाहुन के 35 एपीएफ जवान भी बचाव अभियान में शामिल हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा
ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। नेपाल में बीते महीने, जुलाई में भी बड़ा हादसा हुआ था, जब चितवन जिले में दो बस भूस्खलन के मलबे के साथ नदी में बह गई थीं। यह घटना चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल इलाके में हुई थी। नेपाल में बरसात के मौसम में सड़क हादसों की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है। बीते कुछ समय में नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से हादसे हुए हैं।

नेपाल में पिछले दो महीनों में लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है। जून और सितंबर के बीच होने वाली मूसलाधार बारिश ने इस क्षेत्र, खासकर पहाड़ी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। नेपाल में हर साल भारी बारिश के परिणामस्वरूप भूस्खलन और बाढ़ आती है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...