15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई बस, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल,...

मध्य प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई बस, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल, पीएम मोदी की जनसभा में होना था शामिल

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 39 यात्री घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यहां पीएम मोदी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हादसा देर रात कसरावद के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

बस में ज्यादातर खापरजामली, रूपगढ़ और भगवानपुरा के रायसागर के भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ का आयोजन जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्य के कोने-कोने में भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्राओं’ के औपचारिक समापन के लिए किया जा रहा है।

पिछले 45 दिनों में प्रधानमंत्री की मध्य प्रदेश की यह तीसरी यात्रा होगी। जहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के साथ करीबी मुकाबले में है। राज्य भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा के अनुसार, भोपाल के जंबूरी मैदान में लगभग 10 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने की उम्मीद है, जहां मोदी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के “जीत के मंत्र” पर भाषण देंगे।

भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में 10,000 किलोमीटर से अधिक की पांच यात्राएं निकालीं। सोमवार की यात्रा पिछले 45 दिनों में राज्य में मोदी की तीसरी यात्रा होगी, जो पीएम की लोकप्रियता का लाभ उठाकर राज्य में सत्ता बरकरार रखने की भाजपा की कोशिश का संकेत देती है।

शहडोल में पांच लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के शहडोल से भी हादसे की खबर सामने आई है। यहां उमरिया हाईवे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। मझगंवा के पास तेज रफ्तार इनोवा पेड़ से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही पांच लोगों मौत हो गई। मृतकों में शहडोल जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में शहडोल जिले के लोक सेवा प्रबंधक अवनीश दुबे, खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, गोहपारू जनपद में पदस्थ मनरेगा इंजीनियर समेत दो अन्य लोगों की मौत हुई है। ये लोग एक अधिकारी के रीवा से रिश्तेदार का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे के तकरीबन समय यह हादसा हुआ है। सभी मृतकों के शव पाली में पीएम के लिए रखे गए हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...