8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्य4 रुपये किलो भी नहीं मिल रहे खरीददार, सड़क पर आलू फेंक...

4 रुपये किलो भी नहीं मिल रहे खरीददार, सड़क पर आलू फेंक किसानों का प्रदर्शन

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय में आलू उत्पादक किसान इन दिनों आलू की ब्रिकी नहीं होने और कोल्ड स्टोरेज में भी जगह नहीं होने पर एनएच पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने हाईवे पर आलू फेंक दिया। बेगूसराय में इस बार आलू की पैदावार काफी अच्छी हुई। बताया जा रहा है कि किसानों को आलू की खेती के लागत मुल्य भी ब्रिकी में नहीं आ रहा है। किसानों को आलू 4 रुपये किलो में भी खरीददार नहीं मिल रहा है। कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए जगह भी नहीं है। इसी को लेकर किसानों ने एनएच पर आलू फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पूरा मामला बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत की है। झमटिया ढाला चौक के समीप एनएच 28 पर दर्जनों किसानों ने एनएच 28 पर आलू फेंक कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानो ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हाईवे पर आलू फेंक कर किया प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता उमेश कुमार कवि कर रहे थे। विभिन्न इलाके से दर्जनों किसान ने ट्रैक्टर पर आलू लेकर एनएच 28 को जाम करते हुए सड़क पर ही फेंक दिया। जिस कारण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लम्बी लाइन लगी गई।

लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा
किसानों ने बताया कि आलू की खेती का लागत का मूल्य का आधा दाम भी नहीं मिल पा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो अगले साल से किसान आलू की खेती छोड़ने को विवश होंगे। आलू इस बार किसानों की कमर तोड़ रही है। कम रेट ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।

आलू को भी एमएसपी के दायरे में लाने की मांग
किसान आलू की पक्की फसल की खुदाई तो कर रहे हैं। लेकिन उनके समझ में नहीं आ रहा है कि कम रेट से कैसे उबरा जाएगा। किसानों ने सरकार आलू को भी एमएसपी के दायरे में लाकर मुल्य निर्धारण करने की मांग की।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...