13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपाल'तुम्हारी शादी करा देंगे' कहकर उज्जैन की युवतियों ने राजस्थान के युवक...

‘तुम्हारी शादी करा देंगे’ कहकर उज्जैन की युवतियों ने राजस्थान के युवक से ठग लिए हजारों

Published on

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली दो युवतियों ने शादी कराने के नाम पर राजस्थान के युवक से हजारों रुपये ऐंठ लिए। चित्तौड़गढ़ में रहने वाले युवक को जब इसका पता चला तो वह युवतियों की तलाश में उज्जैन पहुंचा। उसे जिस मैरिज ब्यूरो का पता बताया गया था, उस पर ताला लटका मिला। इसके बाद उसने माधव नगर थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत की है। पुलिस अब आरोपी युवतियों की तलाश कर रही है।

माधव नगर थाना क्षेत्र में परिवार डॉट कॉम के नाम से मैरिज ब्यूरो कार्यालय चलाने वाली संचालकों ने शादी कराने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया है। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा क्षेत्र के निवासी रविशंकर टेलर ने माधव नगर थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी के मामले की शिकायत दर्ज कराई।

रविशंकर ने बताया कि पांच महीने पहले शादी के लिए अच्छे रिश्ते दिखाने के नाम पर परिवार डॉट कॉम मैरिज ब्यूरो संचालित करने वाली पार्वती शर्मा और टीना अग्रवाल से उसका संपर्क हुआ था। कंपनी का कार्यालय देवास रोड पर लोटस शोरूम के पास था। करीब पांच महीने पहले मैरिज ब्यूरो के पर्चे बांटे गए थे। रविशंकर ने उनसे संपर्क कर शादी की बात की थी। बातचीत के दौरान पैसे पहले देने की शर्त रखी गई थी।

रविशंकर ने बताया कि उसकी शादी कराने का झांसा देकर दोनों युवतियों ने उससे ऑनलाइन और ऑफलाइन मध्यम से करीब 18 हजार रुपए ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब शादी की बात आगे नहीं बढ़ी तो उसने पैसे वापस देने की मांग की। पहले तो युवतियों ने ना-नुकुर किया। रविशंकर ने पैसे के लिए दबाव बनाया तो उसे आने को कहा गया।

इस दौरान आरोपी युवतियों ने रविशंकर की बातचीत दो लड़कियों से कराई। इसके बाद जब वह मैरिज ब्यूरो के कार्यालय पहुंचा तो वहां ताला लगा हुआ था। ठगी का अहसास होने पर युवक ने माधव नगर पुलिस को मामले की शिकायत की है। पुलिस अब मैरिज ब्यूरो की दोनों संचालिकाओं और उनके साथियों की तलाश कर रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this