29.2 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीएए, केजरीवाल, अब अफगानिस्‍तान... भारत और तालिबान की दोस्‍ती पर अमेरिका को...

सीएए, केजरीवाल, अब अफगानिस्‍तान… भारत और तालिबान की दोस्‍ती पर अमेरिका को लगी मिर्ची, दिया ‘ज्ञान’

Published on

वॉशिंगटन

भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍तों में घरेलू और विदेशी नीतियों तथा मुद्दों को लेकर नोकझोंक बढ़ता जा रहा है। सीएए, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस के फ्रीज बैंक खाते का मुद्दा उठाने के बाद अब अमेरिका ने तालिबान के साथ भारत के रिश्‍तों पर नसीहत दी है। अमेरिका ने भारत से कहा है कि वह सामूहिक हित को ध्‍यान में रखते हुए अफगानिस्‍तान में एकीकृत राजनयिक रवैया अपनाए। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी जेपी सिंह ने काबुल का दौरा किया था। इस दौरान भारतीय अधिकारी ने तालिबान के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

वाइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्‍तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि थॉमस वेस्‍ट ने भारतीय विदेश सचिव से अनुरोध किया है कि वह अफगानिस्‍तान में एक एकीकृत राजनयिक रुख विकसित करें ताकि सामूहिक हितों को मदद दी जा सके। अमेरिका के विपरीत भारत ने काबुल की नई सरकार के साथ अपने रिश्‍ते बरकरार रखे हैं। यही नहीं भारत और तालिबान के बीच संबंध अब नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। भारत ने यह कदम तब उठाया है जब चीन ने तालिबानी राजदूत को मान्‍यता दे दी है। वहीं अमेरिका की बात करें तो वह अभी भी तालिबानी नेताओं को अलग थलग करने की नीति पर ही बना हुआ है।

भारत को पाकिस्‍तानी आतंक‍ियों का खतरा
तालिबान पर अमेरिकी प्रतिबंध अभी भी बने हुए हैं। कई विश्‍लेषकों ने अमेरिका के इस रुख की आलोचना की है लेकिन बाइडन प्रशासन इस पर कायम है। उसका कहना है कि तालिबान के महिलाओं को शिक्षा और काम का अध‍िकार देने त‍क यह जारी रहेगा। पाकिस्‍तान के पूर्व राजदूत रुस्‍तम शाह महमूद का कहना है कि भारत तालिबान के साथ व्‍यापार और मध्‍य एशिया के ऊर्जा स्रोतों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है। भारतीय अधिकारी ने तालिबानी विदेश मंत्री के साथ मुलाकात में कहा था कि वह ईरान भारत के बनाए चाबहार पोर्ट के जरिए व्‍यापार को बढ़ाना चाहते हैं।

तालिबानी सरकार ने ऐलान किया है कि वह चाबहार पोर्ट में निवेश करेगी और पाकिस्‍तान के कराची पोर्ट से अपनी निर्भरता को घटाएगी। हालांकि अमेरिकी प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि वह भारत के तालिबान के साथ रिश्‍तों को सुधारकर राष्‍ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने की जरूरत का सम्‍मान करता है। बता दें कि भारत और अमेरिका दोनों ही के लिए अफगानिस्‍तान से पैदा होने वाले आतंकी मुख्‍य चिंता का विषय रहे हैं। अमेरिका अक्‍सर अलकायदा को लेकर तालिबान को चेतावनी देता रहता है। भारत को भी पाकिस्‍तान के पाले हुए लश्‍कर आतंकियों का खतरा रहता है जो भारत में खून बहाते हैं। तालिबान ने वादा किया है कि वह अपनी जमीन का इस्‍तेमाल किसी भी आतंकी गुट को नहीं करने देंगे।

Latest articles

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही...

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...